x
मनोरंजन

मनीष पॉल की बेटी सायशा के दीवाने हुए फैंस -जाने क्यों ?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड ने धूमधाम से गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया है। इस मौके पर कई सेलेब्स ने अपने घर पर गणपति बप्पा की मूर्ति को स्थापित किया था। फिल्म जुग जुग जियो के एक्टर मनीष पॉल ने भी अपने घर पर बप्पा की मूर्ति स्थापित की है। मनीष ने कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इसके अलावा एक वीडियो में मनीष पॉल अपनी बेटी सैशा के साथ नजर आ रहे हैं।

मनीष पॉल (Maniesh Paul) अपनी बेटी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। दोनों मैचिंग कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। मनीष पॉल एक प्रोटेक्टिव पिता की तरह अपनी बेटी की केयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सभी मनीष पॉल की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कई लोग उनकी बेटी सैशा की सादगी को भी पसंद कर रहे हैं। मनीष पॉल ने अपने ऑफिशियल हैंडल पर एक फोटो पोस्ट की है।

मनीष पॉल साल 2011 में बेटी सैशा का पिता बने थे। वहीं, साल 2016 में वह बेटे युवान के पिता बने थे। मनीष पॉल ने साल 2002 में स्टार प्लस के सीरियल संडे टैंगो को होस्ट किया था।

Back to top button