Close
खेल

Asian Games 2023:कबड्डी का बादशाह बना भारत,गोल्ड किया अपने नाम

नई दिल्ली – एशियन गेम्स में भारत और ईरान के बीच पुरुष कबड्डी का फाइनल मुकाबला हुआ। इसे भारतीय टीम ने अपने नाम कर गोल्ड मेडल जीता। लेकिन मैच में भारी विवाद हुआ। मुकाबला खत्म होने में सिर्फ 65 सेकेंड बचे थे। मैच का स्कोर 28-28 था। इस समय भारतीय टीम के कप्तान पवन सेहरावत रेड करने के लिए जाते हैं। यह डू एंड डाई रेड था। यानी इसमें पवन को किसी भी कीमत पर पॉइंट लेना था। ईरानी डिफेंडर को टच करने की कोशिश में पवन लॉबी में चले गए। उनके बाद मैट पर मौजूद ईरान के 4 खिलाड़ी भी लॉबी में आ गए।

फाइनल मैच हुआ विवाद

भारत ने फिर दम दिखाया और स्कोर 28-25 कर कर दिया। एक फिर स्कोर 28-28 से बराबर हो गया। इसके बाद प्वाइंट को लेकर विवाद हुआ। खेल करीब आधे घंटे तक रुका रहा। मैच खत्म होने में जब 2 मिनट बचा था तो भारत को 3 और ईरान को एक अंक दिए गए। ईरान के विरोध के बाद दोनों ही टीमों को एक-एक अंक दिए गए।

भारत को नाम रहा गोल्ड

भारत को तीन पॉइंट मिलने के बाद स्कोर 31-29 हो गया। अगले रेड में भारतीय डिफेंडर ने ईरान के रेडर को आउट कर दिया। अगला रेड मैच का आखिरी रेड था और इसमें भारतीय रेडर ने पॉइंट लेकर मुकाबले को 33-29 कर दिया। इसके बाद रेफरी ने मैच खत्म होने की घोषणा कर दी। इस जीत के साथ ही भारत ने गोल्ड मेडल को अपने नाम कर लिया। 2018 एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भारत को ईरान के खिलाफ हार मिली थी। भारत ने एक बार फिर एशियन गेम्स में कबड्डी की बादशाहत हासिल कर ली है।

कैसी रही शुरुआत

कप्तान फज़ल अत्राचली के नेतृत्व में मजबूत ईरानी डिफेंस ने जबरदस्त टैकल से भारत पर शुरुआत में दबाव बनाए रखा। हालांकि, भारतीय कबड्डी कप्तान पवन सहरावत और रेडर नवीन कुमार ने लगातार अंक हासिल करिते भारत को मैच में बनाए रखा।उप-कप्तान सुनील कुमार के नेतृत्व में भारतीय डिफेंस ने ईरान को ऑल-आउट करने में मदद की और ब्रेक होने तक 17-13 के स्कोर के साथ चार अंकों की बढ़त हासिल कर ली। इस दौरान असलम इनामदार और नवीन कुमार ने भी महत्वपूर्ण रेडिंग अंक हासिल किए।हालांकि भारत ने दूसरे हाफ की शुरुआत में ही कुछ अंक हासिल किए, लेकिन ईरान ने भारत को ऑल-आउट कर दिया और फुल टाइम के 10 मिनट पहले स्कोर 25-ऑल से बराबर कर लिया।

Back to top button