x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की बहनों को किया अनफॉलो, एक्ट्रेस ने ब्रेकअप की खबरों को किया कंफर्म!


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता भी खूब सुर्खियां बटोरता है. हालांकि पिछले काफी वक्त से अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं. जिन्हें सुनने के बाद फैंस काफी हैरान हैं. मलाइका ने अर्जुन कपूर की खातिर अरबाज खान को तलाक तक दे दिया था. एक्ट्रेस पिछले कई सालों से अर्जुन को डेट कर रही हैं.मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की अफवाहें अब जोर पकड़ रही हैं। जहां अर्जुन कपूर ने सोलो ट्रिप पर जाकर इसे हवा दी, वहीं अब मलाइका ने उनके परिवार के सदस्यों को अनफॉलो कर दिया है और दोनों के अलग होने की बात ने जोर पकड़ लिया है।

इतना ही नहीं मलाइका और अर्जुन सरेआम अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आते हैं. दोनों एक-दूसरे के साथ तस्वीरें भी शेयर करते हैं. लेकिन इसी बीच इनकी ब्रेकअप की खबरें तेजी से रफ्तार पकड़ रही हैं. खबरों की मानें तो ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के परिवार के लोगों को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है. जिसके बाद ये माना जा रहा है कि इस जोड़ी के बीच में कुछ भी ठीक नहीं है.

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो अक्सर अपने फैशन और डांस मूव्स से फैंस को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। निजी जिंदगी में मलाइका ने अरबाज खान से शादी की थी। दोनों ने 1998 में शादी की और 2002 में अपने बच्चे अरहान खान का स्वागत किया। लगभग दो दशकों के के बाद दोनों ने अलग होने की घोषणा की और 2017 में उनका तलाक हो गया।

https://www.instagram.com/p/CrGEwu-IP3a/?img_index=1

जिंदगी में तेजी से आगे बढ़ते हुए, मलाइका हैंडसम हंक अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। हालांकि यह जोड़ी अक्सर अपनी लव स्टोरी से सुर्खियां बटोरती है, लेकिन हाल ही में ऐसा हुआ है कि उनके ब्रेकअप की अटकलें लगाई जा रही हैं। और यह दिन-ब-दिन मजबूत होता जा रहा है।

वहीं दूसरी तरफ मलाइका का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें उनकी टी-शर्ट को काफी नोटिस किया जा रहा है. उनकी शर्ट पर ‘Lets fall apart’लिखा हुआ नजर आया है. जिसका मतलब है कि चलो अलग हो जाते हैं. इसके साथ उसपर एक स्माइली भी बना हुआ है. जिसके बाद इन खबरों पर लोगों की राय पक्की होती जा रही है. बता दें, अगर ये खबरें सही साबित होती हैं तो इस जोड़ी के फैंस के लिए ये एक बड़ा झटका होगा.

कथित तौर पर Arjun Kapoor से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच Malaika Arora ने उनके परिवार के सदस्यों को अनफॉलो कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से, मलाइका अरोड़ा अपनी इंस्टा स्टोरी पर इंस्पायरिंग पोस्ट कर रही हैं, और इसने नेटिज़न्स का ध्यान खींचा है, जो अनुमान लगा रहे हैं कि उनके और अर्जुन के बीच कुछ ठीक नहीं है। इन सबके बीच, कथित तौर पर मलाइका ने अर्जुन के परिवार के सदस्यों को अनफॉलो कर दिया, जिसने आग में घी डालने का काम किया।

https://www.instagram.com/p/Cjck031qKeB/?img_index=1

बात करें अर्जुन कपूर की तो उनका नाम भी इंफ्लूएंसर कुशा कपिला के साथ जोड़ा जा रहा है. माना जा रहा है कि ये दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ रहे हैं और इसी वजह से अर्जुन और मलाइका के अलग होने की चर्चा तेजी से फैल रही है. हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता है और नहीं।

मलाइका के अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों से जहां बाजार गर्म है. वहीं शनिवार को एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अर्जुन कपूर की बहनों अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं मलाइका अब अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर और उनके भाई अनिल कपूर को भी फॉलो नहीं कर रही हैं. हालांकि इन सब से इतर अब भी मलाइका ने अर्जुन कपूर को अनफॉलो नहीं किया है.

अर्जुन कपूर ने बीते दिनों अपने इंस्टा अकाउंट पर वेकेशन की कुछ पिक्चर्स शेयर की थीं. इन पिक्चर्स में अर्जुन अकेले ही नजर आ रहे थे. वहीं उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका का इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिखा. इसके साथ ही हर जगह अर्जुन कपूर के साथ नजर आने वाली मलाइका एपी ढिल्लों के मुंबई में आयोजित हुए एक इवेंट में भी अकेले ही पहुंची थीं. जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरों के कयास लगने लगे.

मलाइका अरोड़ा का आज ही यानी शनिवार को एक वीडियो सामने आया था. जिसमें वो पैप्स के सामने स्पेशल मैसेज लिखा स्वेटशर्ट पहने नजर आई थीं. दरअसल इस स्वेटशर्ट पर लिखा था, ‘Lets fall apart’ यानी ‘चलो अलग हो जाते हैं.’ इसी के साथ इसपर एक स्माइली भी बना हुआ था. इस मैसेज को पढ़कर उनके फैंस काफी परेशान हैं. कहीं न कहीं मलाइका इस मैसेज के जरिए अर्जुन और उनके ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म कर रही हैं.

मलाइका की पोस्ट का एक स्क्रीनग्रैब रेडिट थ्रेड पर शेयर किया गया। यूजर ने यह भी बताया कि कैसे मलाइका ने अर्जुन की बहनों जान्हवी कपूर, अंशुला कपूर और खुशी कपूर को अनफॉलो कर दिया है। Reddit यूजर के कैप्शन में लिखा है, ‘मलाइका ने जान्हवी, खुशी, अंशुला और बोनी को अनफॉलो कर दिया है। वह अब भी अर्जुन को फॉलो करती हैं। खुशी को फॉलो नहीं करती हैं। ऐसा लगता है कि यह परिवार की असहमति के कारण हुआ है।’

Back to top button