x
राजनीति

चंद्रयान 3 की सफल लैडिंग के बाद सोनिया गांधी ने ISRO प्रमुख एस सोमनाथ को पत्र लिखकर दी बधाई


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः बुधवार 23 अगस्त की शाम 6 बजे से सारे देश की धड़कने बढ़ गईं थीं, जब चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर चंद्रयान 3 लैंड करने वाला था. जैसे ही उसकी सॉफ्ट लैडिंग हुई पूरे देश में जश्न मनना शुरू हो गया था. भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि थी. पूरी दुनिया की नजरें भी चंद्रयान 3 पर थीं. भारत चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंड करने वाला पहला देश भी बन गया. इसके साथ ही चांद पर सॉफ्ट लैडिंग करने वालों में भारत चौथा देश भी बन गया है. भारत के पहले चीन, अमेरिका और पूर्व का यूएसएसआर चांद पर सॉफ्ट लैडिंग कर चुके हैं.

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर इसरो (ISRO) को पत्र लिखा है। सोनिया गांधी ने ISRO प्रमुख सोमनाथ को पत्र लिखकर बधाई दी है। सोनिया गांधी ने अपने पत्र मे लिखा कि “आपको यह बताने के लिए कि ISRO की शानदार उपलब्धि पर कल शाम मैं बहुत खुश थी। ” उन्होंने आगे लिखा की यह सभी भारतीयों, और खासतौर पर युवा पीढ़ी के लिए बहुत गर्व और उत्साह की बात है। इसरो के चेयरमैन सोमनाथ को लिखे अपने पत्र में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लिखा, “इस शानदार कामयाबी से मैं बहुत रोमांचित हूं. यह सभी भारतीयों के लिए बड़े गर्व की बात है, खासकर युवा पीढ़ी के लिए. मैं इस सफलता के लिए इसरो की पूरी टीम को बधाई देती हूं.”

सोनिया गांधी ने लिखा है कि इसरो का नेतृत्व बहुत नामचीन लोगों ने किया है। जो भी वैज्ञानिक इसरो में काम करते हैं, वे सामूहिक दायित्व का पालन करते हैं। सोनिया ने लिखा कि इसरो ने 1960 के दशक के शुरुआती दिनों से ही खुद के दम पर काम करना शुरू किया और इससे तमाम शानदार सफलताएं संगठन ने हासिल की हैं। सोनिया गांधी ने चंद्र अभियान की सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की है।

सोनिया गांधी ने इसरो को धन्यवाद देते हुए कहा की दशकों से ISRO ने शानदार उपलब्धि हासिल किया है, इसरो की क्षमताएं काफी विकसित हुई हैं। ISRO के पास कई उल्लेखनीय साइंटिस्ट रहे हैं। प्रयास की भावना ने इसे हमेशा प्रेरित किया है साठ के दशक की शुरुआत से ही ISRO आत्मनिर्भरता पर आधारित रहा है। जिसने इसकी महान सफलताओं में योगदान दिया है।उन्होंने कहा की वो पूरे ISRO और उनकी टीम को शुभकामनाएं और बधाई दे रही हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आगे कहा, :इसरो की अद्वतीय क्षमता विगत दशकों में विकसित हुई है. साठ के दशक से ही आत्मनिर्भरता का इसकी कामयाबी में अहम योगदान रहा है

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी चंद्रयान की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद इसरो की टीम को बधाई दी।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद ISRO की टीम को बधाई दी। राहुल ने कहा,’आज की उपलब्धि के लिए ISRO की टीम को बधाई। चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिक समुदाय की दशकों की जबरदस्त प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है. भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम 1962 के बाद से नई ऊंचाइयों को छू रहा है और सपने देखने वाली युवा पीढ़ी को प्रेरित कर रहा है। “

उन्होंने आगे कहा कि इसरो की उत्कृष्ट क्षमताएं कई दशकों से विकसित हो रही हैं. इसमें सभी का उल्लेखनीय योगदान रहा है. इसने हमेशा सामूहिक प्रयास की भावना को प्रेरित किया है. कांग्रेस नेता ने लिखा, “पूरी इसरो बिरादरी को शुभकामनाएं देती हूं. इस महत्वपूर्ण अवसर पर इस टीम का प्रत्येक सदस्य बधाई का पात्र है.”

Back to top button