x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

फिल्म ‘सनम बेवफा’ फेम म्यूजिशियन महेश शर्मा का हुआ निधन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – फिल्मी जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बताया गया है कि, फिल्मों के लिए बेहतरीन म्यूजिक देने वाले मशहूर संगीतकार महेश शर्मा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि, वह काफी से समय से ​बीमार थे।सनम बेवफा’ जैसी फिल्मों का हिट म्यूजिक देने वाले मशहूर संगीतकार महेश रामप्रसाद शर्मा का 71 साल की उम्र में 6 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बॉलीवुड की दिग्गज संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से प्यारेलाल के भाई थे। महेश शर्मा ने अपने मित्र किशोर शर्मा के साथ मिलकर इक्के पे इक्का, चांद का टुकड़ा, बलवान, एक ही रास्ता, कमसिन, नजर के सामने जैसी कई फिल्मों को अपने संगीत से सुपरहिट बनाया।

वे बॉलीवुड की दिग्गज संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से प्यारेलाल के भाई थे। महेश शर्मा ने अपने मित्र किशोर शर्मा के साथ मिलकर इक्के पे इक्का, चांद का टुकड़ा, बलवान, एक ही रास्ता, कमसिन, नजर के सामने जैसी कई फिल्मों को अपने संगीत से सुपरहिट बनाया।महेश शर्मा पांच छह भाई थे। प्यारेलाल जी, नरेश शर्मा, आनंद शर्मा, गनेण शर्मा और गोरख शर्मा। इनके पिता का नाम पंडित रामप्रसाद शर्मा था। महेश शर्मा म्यूजिक कंपोजर के साथ एक बेहतर वायलन प्लेयर भी थे। किशोर के साथ मिलकर दिया ‘सनम बेवफा’ संगीत काफी हिट रहा था। इसका गाना चूड़ी मजा न देगी, कंगन मजा न देगा…आज भी सुना जाता है।

वहीं, अब उन्होंने लंबी बीमारी के बाद 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। दरअसल, वह बॉलीवुड की दिग्गज संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से प्यारेलाल के भाई थे।रिड्ज़ डाइज ने बताया कि पिछले महीने जब उनसे बात हुई थी, तब उन्होंने कहा था कि वो मेरे साथ काम करेंगे। महेश शर्मा के बेटे गुरु शर्मा ने मित्रों को भेजे शोक संदेश में लिखा-हमारे प्रिय पिता श्री ‘महेश रामप्रसाद शर्मा’ की प्रेमपूर्ण स्मृति में परिवार को आपको सूचित करते हुए दु:ख हो रहा है कि आज 6 अगस्त, 23 को मुंबई में निधन हो गया है। महेश शर्मा की अंतिम यात्रा 7 अगस्त को उनके निवास बी-903, न्यू म्हाडा कॉम्प्लेक्स, अंधेरी वेस्ट 53, लोखंडवाला स्थित राजयोग सोसाइटी से ओशीवारा श्मशान घाट के लिए निकली। महेश शर्मा के दो बेटे मनु शर्मा और गुरु शर्मा के अलाव एक बेटी मेघना कालरा है। उनके दोनों बेटे भी जाने-माने म्यूजिक कंपोजर हैं। बता दें कि, महेश शर्मा ने सनम बेवफा, चांद का टुकड़ा, नजर के सामने, बलवान और खलनायिका जैसी फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया है।

Back to top button