x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलने की अनाउंसमेंट करते ही कई स्टार्स ने फिल्म रिलीज करना का किया अनाउंसमेंट, ये है 2021 से 2023 तक की पूरी लिस्ट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – महाराष्ट्र में सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स के खुलने की अनाउंसमेंट के बाद से सभी मेकर्स अपनी फिल्मों को थिएटर्स में रिलीज करने के लिए उत्साहित हैं. सभी ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अनाउंस कर दिया है कि 22 अक्टूबर से सभी सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स खोल दिए जाएंगे.

इस अनाउंसमेंट से बॉलीवुड इंडस्ट्री काफी खुश है क्योंकि सभी अपनी फिल्मों को थिएटर्स में रिलीज करने का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. वहीं रविवार को कई मेकर्स और एक्टर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की जो अब थिएटर्स में रिलीज होगी. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अब 2021, 2022 और 2023 की ओवरऑल सभी फिल्मों की लिस्ट पोस्ट की है. तो इस लिस्ट के जरिए आपको सभी फिल्मों की रिलीज डेट का पता चल जाएगा और आपको कब कौनसी फिल्में देखनी है आप इस लिस्ट को देखकर भी प्लान कर सकते हैं.

ये रही फिल्मों की रिलीज डेट –
2021

1. भवई : 1 अक्टूबर
2. सूर्यवंशी : दिवाली
3. नो मीन्स नो : 5 नवंबर दिवाली
4. बंटी और बबली 2 : 19 नवंबर
5. सत्यमेव जयते 2 : 26 नवंबर
6. तड़प : 3 दिसंबर
7. चंडीगढ़ करे आशिकी : 10 दिसंबर
8. 83 : क्रिसमस
9. पुष्पा : पार्ट 1 : क्रिसमस
10. जर्सी : 31 दिसंबर

2022
1. राधे श्याम : 14 जनवरी
2. पृथ्वीराज : 21 जनवरी
3. लाल सिंह चड्ढा : वैलेंटाइन्स डे
4. जयेशभाई जोरदार : 25 फरवरी
5. बच्चन पांडे : 4 मार्च
6. शमशेरा : 18 मार्च
7. भूल भुलैया 2 : 25 मार्च
8. केजीएफ 2 : 14 अप्रैल
9. मेडे : 29 अप्रैल
10. हीरोपंति 2 : 6 मई
11. रक्षाबंधन : 11 अगस्त
12. विक्रम वेधा रीमेक : 30 सितंबर
13. राम सेतू : दिवाली 2022
15. गणपत : 23 दिसंबर

2023
फाइटर : 26 जनवरी

Back to top button