x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

दीपिका पादुकोण ने फ्रेंडशिप डे पर रणवीर के लिए लिखा ये खास नोट,जमकर की पति की तारीफ


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। इन दोनों को लेकर बीच-बीच में कई अफवाहें भी आती रहती हैं, लेकिन इसका इनके रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ता। कभी दोनों किसी इवेंट के दौरान रोमांटिक हो जाते हैं, तो कभी दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को लेकर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर की हैं। इस पोस्ट में दीपिका पादुकोण अपने पति की जमकर तारीफ करते हुई नजर आईं। इसी के साथ उन्होंने पति रणवीर सिंह को टैग किया। दीपिका पादुकोण अपने अभिनेता-पति रणवीर सिंह के लिए एक प्यारे से नोट के साथ फ्रेंडशिप डे मना रही हैं। दीपिका और रणवीर सिंह की लव स्टोरी बॉलीवुड गलियारों में फेमस है।

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर कई बार तरह-तरह की खबरें आती रहती हैं कि दोनों के रिश्ते अब पहले से खराब हो गए है, लेकिन कपल ने हर बार इन सब अफवाहों को झूठा साबित कर दिया है। इसी बीच दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से रणवीर सिंह को लेकर एक पोस्ट शेयर की हैं। इस पोस्ट में दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह की जमकर तारीफ करती हुई नजर आईं। दीपिका पादुकोण ने इस लैटर ने लिखा कि ‘शादी अपने बेस्ट फ्रेंड से करो, ये बात में ऐसे ही नहीं बोल रही हूं। जब आपकी दोस्ती गहरी होगी, तब आपको प्यार होना तय है। आप ऐसे आदमी से शादी करो जो अपके अंदर के पागलपन को बाहर निकाले पाए और आपके दुख-तकलीफ को समझ सके।’ इसके अलाव एक्ट्रेस ने और भी कई बातें लिखी है। इस तस्वीर के कैप्शन में दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को टैग किया है। दीपिका पादुकोण की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है।

दीपिका और रणवीर सिंह की लव स्टोरी बॉलीवुड गलियारों में फेमस है। उन्होंने छह साल तक डेटिंग के बाद नवंबर 2018 में इटली में शादी रचाई थी। इस कपल की लव स्टोरी राम-लीला से शुरू हुई थी। कहा जाता है कि इस फिल्म के गाने अंग लगा दे रे.. की शूटिंग के दौरान दोनों बहक गए थे। इस गाने में किसिंग सीन बहुत पैशनेट तरह से किया गया था। रामलीला के बाद दीपिका और रणवीर ने फाइनडिंग फैनी, बाजीराव-मस्तानी, पद्मावत और ’83’ में भी साथ काम किया। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस पोस्ट के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की फिल्म जवान में कैमियो करने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन संग लीड रोल में नजर आएंगी।

Back to top button