मुंबई – गौहर और ज़ैद इंडस्ट्री में सबसे फेमस हस्तियों में से एक है और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग भी है। यह जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है और अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलक शेयर करते है। गौहर खान ने हाल ही में बेटे की मां बनी है।
मां बनने के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपना एक्सपीरियंस शेयर करती रहती है। मां बनने के बाद गौहर ने 10 दिनों में 10 किलो वजन घटाया था। मदर्स डे पर गौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि जेहान के आने के बाद उनकी जिंदगी में कितना बदलाव आ गया है। बेटे के साथ वह इतनी बिजी रहती हैं कि उनके पास खुद के लिए बिल्कुल टाइम नहीं बचता। गौहर खान ने बेटे का नाम जेहान रखा है।
गौहर खान ने पति जेद दरबार के साथ भी एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमे आप देख सकते है की कैसे उनकी रातें जेहान का खयाल रखते हुए चली जाती है। वह खुद को टाइम नहीं दे पाती है। जेहान को सुलाने के बाद खुद के लिए समय निकालने की कोशिश करती है। वह चुपचाप पैर दबाकर आराम करने के लिए पूरे घर में दौड़ती है। अपने बेटे के लिए हमेशा बेस्ट मां बनने का प्रयास करती रहती है। इसी के साथ गौहर खान ने इस एक्सपीरियंस को अद्भुत बताया। गौहर खान और उनके पति जेद दरबार अपने प्यारे बेटे जेहान के साथ अपनी लाइफ के सबसे अच्छे फेज को एंजॉय कर रहे है।