मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक ऐसी एक्ट्रेस है जो अपनी खूबसूरती और क्यूट अंदाज से फैंस के दिलों पर राज करती है। जाह्नवी कपूर अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए काफी एक्टिव रहती है। जाह्नवी कपूर आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फैन्स को अट्रैक्ट करती है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर फ़िलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म बवाल को लेकर सुर्खियों में बनी हुयी थी। इस फिल्म में जान्हवी वरुण धवन के साथ स्क्रीन करते हुए दिखाई दी थी। फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे है। फ़िलहाल सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसको लेकर लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे है।
हाल ही में जाह्नवी कपूर को कैज़ुअल लुक में स्पॉट किया गया। काले शॉर्ट्स और ग्रे स्वेटशर्ट के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों का जूड़ा बनाया था। और नो मेकअप लुक में नजर आईं। जैसे ही वो अपनी कार से बाहर निकलीं, पपराजी को उनका इंतजार करते हुए देखकर चौंक गईं। फिर उसने पैप्स से कहा ‘डरा दिया आपने। पैप्स को जान्हवी से माफी मांगते हुए भी देखा जा सकता है। लोगों ने इस वीडियो को लेकर जाह्नवी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस अपनी साउथ डेब्यू फिल्म देवरा में नजर आने वाली हैं. फिल्म में उनके साथ जूनियर एनटीआर नजर आएंगे।