x
मनोरंजन

‘हैरी पॉटर’ में हैग्रिड का किरदार निभाने वाले अभिनेता का हुआ निधन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – कॉलट्रेन का शुक्रवार को स्कॉटलैंड के एक अस्पताल में निधन हो गया। हालांकि, उन्होंने अभिनेता के निधन के बारे में कोई और जानकारी नहीं साझा की।

‘हैरी पॉटर’ श्रृंखला की फिल्मों में हैग्रिड का यादगार किरदार निभाने वाले हास्य एवं चरित्र अभिनेता रॉबी कॉलट्रेन का निधन हो गया है। कॉलट्रेन की एजेंट बेलिंडा राइट ने यह जानकारी दी। वह 72 वर्ष के थे। राइट ने बताया कि कॉलट्रेन का शुक्रवार को स्कॉटलैंड के एक अस्पताल में निधन हो गया। हालांकि, उन्होंने अभिनेता के निधन के बारे में कोई और जानकारी नहीं साझा की।

कॉलट्रेन का असली नाम एंटनी रॉबर्ट मैकमिलन था और उनका जन्म स्कॉटलैंड के रुथनग्लेन में हुआ था। कॉलट्रेन ने अपनी उम्र के दूसरे दशक में अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने संगीतकार जॉन कॉलट्रेन के सम्मान में अपना नाम बदला था।

Back to top button