x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

छोटे पर्दे की एक्ट्रेस नूपुर अलंकार केदारनाथ में फंसीं ,हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री नूपुर अलंकार ने हाल ही में शोबिज की दुनिया छोड़ने के बाद आध्यात्म की राह चुन ली थी। नूपुर अलंकार चकाचौंध भरी दुनिया से दूर अपने गुरु शंभू शरण झा के मार्गदर्शन पर एक संन्यासी कै जीवन जी रही है। हाल ही में नूपुर केदारनाथ गई थीं जहां वह फंस गईं और उन्हें हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। नूपुर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक तीन-चार वीडियो शेयर किए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nupur Alankar (@nupur.alankar)

नूपुर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि केदारनाथ बााब के दर्शन के लिए गई थीं। लेकिन वहां वह भारी बारिश और लैंडस्लाइड के बीच फंस गई। साथ ही उन्होंने वो वीडियो भी शेयर की जिसमें लैंड स्लाइड के चलते घंटों जाम की स्थिति बनी हैं। इसके अलावा केदारनाथ में मौसम खराब होने से फंसे यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया जिने नपूर भी शामिल थीं। नूपुर ने बताया कि जब वो केदारनाथ पहुंचीं तो वहां 1 डिग्री पारा था।जिसमें उन्होंने सर्वाइव किया।

View this post on Instagram

A post shared by Nupur Alankar (@nupur.alankar)

इंस्टाग्राम पर भी नूपुर अलंकार अपनी धार्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। नूपुर करीब 27 साल तक फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं लेकिन अब उन्होंने सबकुछ त्याग दिया है। यहां तक कि उन्होंने कई साल पहले ही अपना शादीशुदा रिश्ता भी खत्म कर दिया था और अपना घर-बार छोड़ दिया था। घर छोड़ने के बाद नूपुर ने मुंबई भी छोड़ दिया और हिमालय चली गई थीं। यहीं से उनकी आध्यात्मिक यात्रा आरंभ हुई।शोबिज की दुनिया छोड़ने के बाद से ही नूपुर अलंकार ने धार्मिक यात्रा शुरू कर दी थी। संन्यासी बनने के बाद उन्होंने अपने परिवार को भी छोड़ दिया। इंस्टाग्राम पर भी नूपुर अलंकार अपनी धार्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Back to top button