मुंबई : बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां कई फ़िल्म हस्तियों का अफेयर के किस्से रहे हैं यहां जब सितारे एक साथ काम करते हैं तो फिल्में कम गासिप ज्यादा होता है। ऐसी ही एक गॉसिप है कंगना और ऋतिक की।
कंगना रनौत और रितिक रोशन के बीच सोशल मीडिया पर भी बहस देखने को मिला था। खबरें हैं कि दोनों के बीच प्यार क्रिश 3 के दौरान शुरू हुआ था। वो दोनों एक दूसरे कै इतने करीब थे कि इनके प्यार के किस्से हर जुबां पर थे, कंगना अपनी जवानी के दिनों में ऋतिक को खुब पसंद किया करती थी।
जब ऋतिक रोशन के साथ काम करने का मौका मिला तो उनको ऋतिक से प्यार हो गया। उस वक्त ऋतिक शादीशुदा और दो बच्चों के पिता थे। जब ऋतिक और सुजैन का तलाक हुआ तो इसका जिम्मेदार लोगों ने कंगना रनौत को ही ठहराया।
कंगना ने भी अपने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था ऋतिक रोशन ने उनके साथ अफेयर के दौरान अपनी पत्नी से रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया और तलाक ले लिया। जिसके बाद वह उनके बर्थडे पर ज़मीन पर लेट लेट कर नाचे भी थे। इसके साथ ही कंगना ने ऋतिक पर आरोप लगाया कि वो उन्हें पागल साबित करना चाहते थे।
इसके अलावा कंगना ने बताया कि फेमस गीतकार जावेद अख्तर ने ऋतिक से माफी मांगने के लिए भी कहा था।