![मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए बॉलीवुड के क्यूट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी](/wp-content/uploads/2023/07/d647f3cc8be0bfe01e1ed5a2ff6294b7.jpg)
मुंबई – बॉलीवुड के सबसे गॉर्जियस और क्यूट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इस साल की शुरुआत में शादी के बंधन में बंधे थे, जिसके बाद वह कई बार पैपराजी के सामने आए। दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी खुश होते है और सिद्धार्थ-कियारा अपने फैंस की इच्छा का पूरा ध्यान भी रखते है। अपनी शादी के बाद से ही दोनों बी-टाउन के पसंदीदा जोड़ी बन गए है।
कियारा आडवाणी 31 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाने वाली है। इसी के लिए वो सिद्धार्थ के साथ विदेश क्वालिटी टाइम स्पेंड करने गई है। पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर बॉलीवुड के पावर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को स्पॉट किया है। तस्वीर में सिद्धार्थ मल्होत्रा गाड़ी से निकलते हुए नजर आ रहे है। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे है।
कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जिसमें वो और सिद्धार्थ नजर आ रहे है। इसे शेयर करते हुए कियारा ने फैंस को अपने ट्रिप के बारे में जानकारी दी है। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवणी दोनों ही कैजुअल लुक में नजर आए। इन दोनों का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए।