x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Photo: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बम्प


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जल्द ही मां बनने वाली है। हाल ही में अदाकारा ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद फ़िलहाल एक खूबसूरत दौर का भरपूर आनंद ले रहे है। स्वरा के चाहने वाले इस खबर को सुनकर खुशी से फूले नहीं समा रहे है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फरवरी 2023 में समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद के साथ शादी करके अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की थी। स्वरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बेबी बंप के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें फैंस पसंद कर रहे है। अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में स्वरा भास्कर अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। स्वरा भास्कर ने ब्लू कलर की प्रिंटेड वन पीस ड्रेस पहनी हुई हुई। वह अपने घर की लाइब्रेरी के पास खड़े होकर फोटोशूट करवा रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

स्वरा भास्कर और फहद अहमद की पहली मुलाकात साल 2019 में हुई थी। ये दोनों एक प्रोटेस्ट के दौरान मिले थे और बाद में दोनों अच्छे दोस्त बन गए। स्वरा भास्कर और फहद अहमद की दोस्ती प्यार में बदल गई। स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने 16 फरवरी 2023 को कोर्ट मैरिज की थी। इस कपल ने बाद में रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। स्वरा भास्कर ने शादी के चार महीने के बाद जून में अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

Back to top button