x
लाइफस्टाइल

Tips: तेजी से वजन घटाने के लिए अपनाये ये डाइट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आज ज्यादातर लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनिया भर में 1.9 अरब लोग मोटापे से पीड़ित है। जिसमें से 65 करोड़ लोग मोटापे से ग्रस्त है। वजन बढ़ाना जितना आसान है उतना ही मुश्किल है कम करना। बढ़ते वजन के कारण आप कई खतरनाक बीमारियों के शिकार हो सकते है।

आप में से ज्यादातर लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर काफी चिंतित रहते होंगे। मोटापे से छुटकारा पाने के लिए हम क्या कुछ नहीं अपनाते। मोटापे की सबसे बड़ी समस्या तब होती है जब पेट पर चर्बी जमा हो जाती है। मोटापे से निजात पाने के लिए लोग वजन कम करने के लिए कई तरह के नुस्खे आजमाते है। जिम से लेकर दवाइयों और डाइट तक सब कुछ ट्राय करते है। कई अलग अलग तरीके के डाइट प्लान्स को फॉलो करते है। लेकिन क्या आप जानते है, वेट लॉस डाइट में खिचड़ी आपको वजन कम करने में मदद करती है।

कई लोग खिचड़ी खाना पसंद नहीं करते है, लेकिन आप इसमें मनपसंद सब्जियां मिलाकर स्वादिष्ट बना सकते है। खिचड़ी में सोया और मूंग दाल जैसी प्रोटीन युक्त सामग्रीयों का भी इस्तेमाल कर सकते है। जिससे यह और भी पौष्टिक होगी। आप लंच या डिनर में खिचड़ी शामिल कर सकते है।

कुट्टू की खिचड़ी :
कुट्टु की खिचड़ी पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। जिससे आप ज्यादा खाने से बचते है। वेट लॉस डाइट में कुट्टू की खिचड़ी शामिल कर सकते है। इसमें विटामिन-बी, आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। जो स्वस्थ रखने में मदद करते है।

मसूर दाल की खिचड़ी :
मसूर दाल प्रोटीन से भरा होता है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है। आप इसका उपयोग कर स्वादिष्ट खिचड़ी बना सकते है। जो वजन घटाने के भी काम आ सकती है। इस खिचड़ी में सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस का उपयोग कर सकते है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए घी से तड़का लगाएं।

ओट्स की खिचड़ी :
ओट्स की खिचड़ी पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें फाइबर पर्याप्त होता है। अगर आप वजन कम करना चाहते है, तो आप अपनी डाइट में ओट्स से बनी खिचड़ी जरूर शामिल करें। आप इसमें गाजर, हरी मटर, टमाटर और कई अन्य हरी सब्जियां डाल सकते है।

Back to top button