x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन जॉइन करेंगे ये राजनीतिक पार्टी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड में पिछले कई समय से अपनी बेहतरीन फिल्मो को लेकर जाने जाने वाले बिग बी के बेटे अभिषेक बचन के बारे में कौन नहीं जानता होगा। अभिषेक ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन और ब्लॉकबस्टर फिल्मे दी है। वे अच्छे एक्टर ही नहीं बल्कि एक अच्छे बेटे, भाई, पति और पिता भी है। अभिषेक रील लाइफ हो या रियल लाइफ दोनों को एक्टर ने परफेक्ट तरीके से बैलेंस करके रखा हुआ है।

View this post on Instagram

A post shared by Good News Today (@goodnewstoday)

फ़िलहाल अभिषेक अपनी फिल्म की वजह से नहीं लेकिन अपना राजनैतिक करियर शुरू करने को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। अभिषेक बच्चन अपनी एक्टिंग से फैंस का खूब दिल जीता है। अभिषेक ने एक्टिंग के साथ राजनीति में अपना करियर बनाने का इरादा शायद पक्का कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जल्द ही सियासत में एंट्री लेने वाले है। अभिषेक बच्चन जल्द ही अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के नक्शेकदम पर चलकर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर सकते है। अभिषेक 2024 में होने वाले चुनाव में प्रयागराज से चुनाव लड़ते नजर आ सकते है। वह अपने पिता की तरह प्रयागराज से मैदान में उतरेंगे।

अभी तक अभिषेक बच्चन और समाजवादी पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं की गई है। अमिताभ बच्चन ने भी राजनीति में कदम रखा था। वह 1984 में लोकसभा इलेक्शन जीते थे लेकिन जुलाई 1987 में उन्होंने रिजाइन कर दिया था। जया बच्चन को पहली बार 2004-2006 में संसद सदस्य के रूप में चुना गया था।

आखिरी बार अभिषेक को फिल्म ‘दसवीं’ में देखा गया था। जो इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इस मूवी को दर्शकों समेत क्रिटिक्स की भी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली थी। दसवीं के लिए ही अभिषेक को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है।

Back to top button