x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Breaking: टीवी शो ‘अजूनी’ के सेट पर हुआ तेंदुए का हमला


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – टीवी के पॉपुलर शो अजूनी में शोएब इब्राहिम और आयुषी खुराना लीड रोल में है। शोएब इब्राहिम पिता बनने के बाद अपने टीवी सीरियल ‘अजूनी’ के सेट पर लौट आए है। फ़िलहाल इस शो को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे सुनकर आपका दिल दहल जाएंगा।

View this post on Instagram

A post shared by All Indian Cine Workers Association (@aicwaofficial)

टीवी सीरियल ‘अजूनी’ के सेट पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे करीब 300 लोगों की जान संकट में आ गई। तेंदुए को सेट पर देख वहां मौजूद लोगों के बीच हंगामा हो गया, सेट पर चारों तरफ अफरा- तफरी मच गई। इस बात की जानकारी ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन ने एक ट्वीट के जरिए दी है। इसके साथ ही ट्वी के साथ एक वीडियो भी शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन ने लिखा मुंबई के फिल्म सिटी मे अजूनी सीरियल के सेट पर तेंदुए ने आज हमला कर दिया।

वीडियो में तेंदुआ बेखौफ होकर सेट पर इधर से उधर घूम रहा है, साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुए ने एक कुत्ता पर हमला करके उसे मार दिया है। सिने वर्कर्स के अध्यक्ष श्यामलाल गुप्ता ने ट्वीट करकर बताया की आज गोरेगांव फिल्म सिटी मुंबई में, अजूनी सीरियल की शूटिंग चल रही थी। सुबह 9.45 मिनट पर एक तेंदुए ने सेट पर हमला किया, उस दौरान सेट पर करीबन 300 से अधिक मजदूर और कलाकार मौजूद थे, सभी की जान खतरे में थी। सभी की जान बाल-बाल बच गई लेकिन तेंदुए ने कुत्ते को मार दिया। तेंदुए का हमला फिल्म सिटी में लगातार हो रहा है। हर समय कई हजारों लोग सेट पर काम करते हैं पूरी फिल्म सिटी में। सभी की जान खतरे में है।

Back to top button