x
मनोरंजन

मीका सिंह ने खरीदा अपना प्राइवेट आइलैंड,जाने कीमत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – सिंगर मीका सिंह ने अपने मेहनत के बल पर अपनी अलग जगह बनाई हैं। सिंगर के लाखों चाहने वाले हैं। सिंगर बेहद लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। एक बार फिर मीका सिंह (Mika Singh) र्चचा में छाए हुए हैं। सिंगर ने हाल ही में अपना प्राइवेट आइलैंड खरीदा है। सिंगर इस आइलैंड पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में मीका बोट चलाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी बोट के ऊपर एमएस लिखा है, जिसका मतलब मीका सिंह है। इस वीडियो में मीका मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। मीका पहले भारतीय सिंगर हैं जिन्होंने अपना प्राइवेट आइलैंड खरीदा है। सिंगर ने साथ में 10 घोड़े और 7 बोट्स खरीदी हैं। मीका रियल लाइफ में रॉयल जिंदगी जीते है।

मीका के फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करके लिखा सिंंह इज किंग। कुछ लोगों ने मीका से रिक्वेस्ट की है वो अपने आइलैंड की और तस्वीरें-वीडियोज शेयर करें। मीका बॉलीवुड के जाने माने सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों के लिए सुपर हिट गाने गाए हैं। मीका को 1998 में सावन में लग गई आग से पहचान मिली थी। इस एल्बम की सक्सेस के बाद मीका ने गबरू, दुनाली और इश्क ब्रांडी एल्बम लॉन्च किए।

Back to top button