x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

रॉकी और रानी…’ का नया गाना ‘वे कमलेया’OUT, गाना सून आंखों में आ जाएंगे आंसू


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अदाकारा आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर बज भी बना हुआ है और रणवीर-आलिया भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का नया गाना फाइनली आउट हो गया है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म के गाने वे कमलिया रोमांटिक प्लस इमोशनल सॉन्ग है। सोशल मीडिया पर गाना रिलीज होते ही दर्शक आलिया और रणवीर की प्यारी केमिस्ट्री के दीवाने हो गए हैं। आप भी सुनिए उनका नया गाना।

हाल ही में फिल्म का गाना व्हाट झुमका भी आया था, जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया। वहीं, अब इस फिल्म का नया गाना ‘वे कमलेया (Ve Kamleya)’ रिलीज कर दिया गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।बीते दिनों करण जौहर ने ‘वे कमलिया’ के गाने पर अपडेट देते हुए कहा था कि यह सॉन्ग उनका फेवरेट है। आज यानी 18 जुलाई 2023 को यूट्यूब चैनल पर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का ये गाना रिलीज कर दिया गया है।वहीं, ट्रेलर को देखने के बाद फैंस में इस फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। वहीं, अब सभी को फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के रिलीज होने का इंतजार है। वहीं, इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है। बताते चलें कि इसी फिल्म से करण 7 साल बाद डायरेक्शन में वापसी करने जा रहे हैं।

‘वे कमलिया’ गाना सुन आप पक्का आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के प्यार में खो जाएंगे। गाने की शुरुआत कपल के प्यार से होती है और एंड उनके अलग होने से। ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ इमोशनल भी है, जो शायद फैंस के आंखों में आंसू ला दे।अरिजीत और श्रेया की आवाज का आखिर कौन नहीं दीवाना है। उनके गाए गाने ने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। अभी तक इस गाने को 167 लाख लोगों ने सुन लिया है और ये नंबर मिनटों में तेजी से बढ़ रहा है।अगर फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के अलावा धर्मेंद्र (Dharmendra), जया बच्चन (Jaya Bahchan), शबाना आजमी भी नजर आने वाली हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने मिलकर लिखा है। फिल्म इस साल 28 जुलाई को रिलीज होगी।

Back to top button