x
मनोरंजन

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने शेयर किया बेटी का अनसीन वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बिपाशा बसु बीते साल नवंबर में मां बनी थी। एक्ट्रेस अपनी लाडली के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस लगातार बेटी की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती नजर आ रही है। रविवार को बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर ने बेटी का वीडियो साझा किया।

16 जुलाई 2023 को करण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी नन्हीं एंजल देवी के साथ एक क्यूट वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में हम देख सकते हैं कि नन्ही देवी अपने पापा के साथ खेलते हुए उन्हें बार-बार किस कर रही हैं। इस दौरान, करण बेहद खुश दिखे, जो इन पलों का पूरी तरह से आनंद ले रहे थे। वहीं, बिपाशा पिता-बेटी के इन खास पलों को देखकर खुश हो रही थीं।

बिपाशा और करण हर महीने अपनी बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। जुलाई में वह 8 महीने की हो गई हैं। ऐसे में 12 जुलाई 2023 को बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी देवी के आठवें महीने के जन्मदिन के जश्न की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर में बिपाशा ने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ था और हैरानी से उसे देख रही थीं। दूसरी ओर, करण भी अपनी बच्ची की ओर देख रहे थे, क्योंकि वह व्हाइट ड्रेस में बिल्कुल परी सी लग रही थी। इसके साथ बिपाशा ने लिखा था, “हमारी बच्ची का 8वें महीने का जन्मदिन मना रही हूं।”

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्होंने ‘राज’, ‘जिस्म’, ‘धूम 2’ और ‘फिर हेरा फेरी’ जैसी फिल्मों में काम किया। बिपाशा बसु ने 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। घर बसाने के बाद से ही वह इंडस्ट्री में कम एक्टिव हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस को वेब सीरीज ‘डेंजरस’ में देखा गया था।

Back to top button