x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Delhi HC ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बनी फिल्म पर रोक को किया ख़ारिज


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके मुंबई के बांद्रा स्थित किराए के फ्लैट में 14 जून 2020 को फंदे से झूलता हुआ पाया गया था। अभिनेता अपने अपार्टमेंट में पंखे से लटके पाए गए थे। उनकी मौत को पुरे तीन साल हो चुके है। हालही में सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बनी फिल्म को लेकर एक बार फिर सुशांत सुर्खियों में है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बनी फिल्म ‘न्याय: द जस्टिस’ की ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के खिलाफ स्थगन आदेश जारी करने से इनकार कर दिया है। बता दे की सुशांत के पिता ने फिल्म निर्माताओं के खिलाफ अपने मामले में अंतरिम निषेधाज्ञा की मांग करते हुए एक याचिका दायर की थी। अदालत ने स्पष्ट किया कि संभावित प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता क्योंकि यह 2021 में रिलीज़ हुई थी और हजारों लोग इसे पहले ही देख चुके होंगे।

याचिका को खारिज करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सी हरि शंकर ने कहा एक सेलिब्रिटी के रूप में क्षणभंगुर चीज़ पर कानूनी अधिकार जमा करना एक विरोधाभास प्रतीत होता है। कानून खुद को सेलिब्रिटी संस्कृति को बढ़ावा देने का माध्यम नहीं बनने दे सकता। हमारी संवैधानिक योजना में, जो व्यक्तियों को समानता की गारंटी देती है और जिसमें समानता एक पोषित प्रस्तावना लक्ष्य है। अधिकारों का एक अतिरिक्त बंडल जो केवल मशहूर हस्तियों के आनंद के लिए उपलब्ध होगा, यह स्वीकार्य नहीं लगता है।

सुशांत सिंह राजपूत की बायोग्राफी पर बानी फिल्म ‘न्याय द जस्टिस’ दिलीप गुलाटी द्वारा लिखित और निर्देशित है, सरला ए सरावगी और राहुल शर्मा द्वारा निर्मित है। फिल्म में जुबेर खान और श्रेया शुक्ला मुख्य भूमिका में है, अमन वर्मा ईडी प्रमुख के रूप में, असरानी महिंदर सिंह के पिता के रूप में, शक्ति कपूर एनसीबी प्रमुख के रूप में है। महिंदर के पिता के वकील के रूप में किरण कुमार, मुंबई पुलिस आयुक्त के रूप में अनंत जोग, बिहार पुलिस आयुक्त के रूप में अनवर फतेहन, सीबीआई प्रमुख के रूप में सुधा चंद्रन और अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में है। सुशांत ने अपने करियर में केदारनाथ, एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, छिछोरे, दिल बेचारा, काय पो चे, शुद्ध देसी रोमांस, पी के जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।

Back to top button