x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

72 Hoorain : धमकी मिलने पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कहा मैं नहीं डरता,आतंकवाद के खिलाफ लड़ूंगा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – फिल्म मेकर अशोक पंडित ने कहा, ‘मेरी फिल्म 72 हूरें आज रिलीज हुई है। लोग उसे बहुत प्यार कर रहे हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद मुझे जान की धमकी भरे कॉल आ रही हैं और सोशल मीडिया पर भी धमकियां मिल रही हैं। उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने के लिए धमकाया गया है। इसके बाद उन्हें सुरक्षा मिली है।फिल्ममेकर अशोक पंडित की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ’72 हूरें’ 7 जुलाई को रिलीज हो चुकी है। अब अशोक ने कहा है कि उन्हें डर नहीं लगता है। वो आतंकवाद से लड़ेंगे।

अशोक पंडित को जो मेसेज आ रहे हैं, उनमें से ही कुछ धमकी भरे भी हैं,धमकियां मिलते ही मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मुंबई CP को सुरक्षा देने के लिए पत्र लिखा था… मैं उन सभी लोगों से कहूंगा कि मैं डरने वालों में से नहीं हूं। यह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई है जो मेरे लिए अहम है क्योंकि मैंने कश्मीर में आतंकवाद को करीब से देखा है।फिल्म में आतंकवाद की निंदा की गई है और देश के दुश्मनों पर नजर रखी गई है। मैं सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस को धन्यवाद देता हूं। मुझे यकीन है कि लोग सिनेमाघरों में जाएंगे और आतंकवाद से लड़ने में हमारा समर्थन करेंगे।’उन्होंने आगे कहा, ‘यह पूरे देश की चिंता का विषय है। सच कहूं तो मैं धमकियों से नहीं डरता, मैं पिछले 35 साल से कश्मीर में आतंकवाद से लड़ रहा हूं। यहां यह याद दिला दूं कि फिल्म के डायरेक्टर संजय पूरन सिंह चौहान को भी इसी तरह की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।’ 72 Hoorain कथित तौर पर धर्म का अपमान करने और सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने के लिए विवादों में रही है।

अशोक पंडित ने कहा कि ‘इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसका संबंध इस्लाम और कुरान से है। हम आतंकवादी संगठनों के बारे में बात कर रहे हैं।’ ’72 हूरें’ एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म है, जिसमें पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर हैं। साथ ही उनके अलावा इस फिल्म में राशिद नाज, अशोक पाठक और नटोतम बेन जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं।इसे अंग्रेजी और 10 भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया है। यह फिल्म हिंदी के अलावा इंग्लिश, मराठी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, पंजाबी, भोजपुरी, कश्मीरी और असमी भाषा में भी रिलीज की गई है।

Back to top button