x
मनोरंजन

Hip Hop India:रेमो डिसूजा के साथ डांस शो जज करेंगी नोरा फतेही


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अभिनेत्री नोरा फतेही और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने रियलिटी शो के नए प्रोमो में हिप हॉप डांस का प्रदर्शन करते हुए सभी का मन जीत लिया। अभिनेत्री नोरा फतेही और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने अपने हिप हॉप डांस से दर्शकों की अपेक्षाओं को बढ़ा दिया है। दर्शक नए हिप हॉप रियलिटी शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दोनों साथ मिलकर ना सिर्फ हिप-हॉप सेंसेशन को ढूंढेंगे, बल्कि अपने डांस और जुगलबंदी से दर्शकों का दिल भी जीतेंगे। मिनीटिवी ने सोमवार को नोरा की एंट्री की सूचना दी और पोस्टर रिलीज किया, जिस पर उनका ग्लैमरस अवतार सामने आया।

शो के बारे में अपना उत्साह साझा करते हुए नोरा फतेही ने कहा कि डांसिंग मेरे लिए जुनून है। यह भारत में अपनी तरह का पहला रियलिटी शो है जो हिप हॉप करने वालों को एक मंच प्रदान करेगा। रेमो डिसूजा ने कहा, जैसे-जैसे हिप हॉप इंडिया का डी-डे करीब आता जा रहा है, मेरा उत्साह और बढ़ता जा रहा है। हम इन प्रतिभाशाली प्रतियोगियों को ऐसा मंच देने के लिए उत्साहित हैं जो उन्हें आगे ले जाएगा। उन्‍होंने कहा, हिप हॉप इंडिया के साथ नोरा और मैं भारत के सर्वश्रेष्ठ हिप हॉप डांसर को खोजने के लिए अपना प्रयास करेंगे।

यह शो 21 जुलाई से मिनी टीवी पर स्ट्रीम किया जाएगा, जिसे दर्शक मुफ्त में देख सकेंगे। शो स्ट्रीट डांसर्स के लिए सबसे बड़े मंचों में से एक होने वाला है, इसीलिए शो के बारे में कहा जा रहा है- ”हॉप इंडिया एक जर्नी है- गली से ग्लोरी तक की।”

Back to top button