x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

फ्रांसीसी क्रांति लाने वाले हीरो पर बनी फिल्म नेपोलियन का ट्रेलर हुआ रिलीज़


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड समेत हॉलीवुड में भी इतिहास पर अब तक कई फिल्मे बन चुकी है। लगता है फ़िलहाल सिनेमा जगत में बायोग्राफी पर फिल्मे बनाने का क्रेज है। दुनियाभर में सम्राटों की कहानी को बड़े पर्दे पर कई बार दर्शाया गया है। आपको एक्शन और पीरियड ड्रामा से भरपूर फिल्में देखना पसदं है, तो आपका इंतजार अब खत्म हो चुका है।

हिस्ट्री की किताबों में फ्रांस के शासक ‘नेपोलियन बोनापार्ट’ के बारे में आपने खूब पढ़ा होगा। जाने-माने निर्देशक रिडली स्कॉट ने इस ऐतिहासिक किरदार को सिल्वर स्क्रीन पर उतारा है, जिसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है। नेपोलियन फिल्म में योकिन फीनिक्स टाइटल रोल में हैं, जिन्हें जोकर के लिए पहचाना जाता है। योकिन को जोकर के लिए बेस्ट एक्टर का एकेडमी अवॉर्ड प्रदान किया गया था। ट्रेलर में नेपोलियन के जीवन की विभिन्न घटनाओं को दिखाया गया है। योकिन के अभिनय की झलक ट्रेलर में साफ देखी जा सकती है।

नेपोलियन बोनापार्ट का नाम तो आपने जरूर सुना होगा। जब भी फ्रांस की बात आएगी, यह नाम हमेशा याद किया जाएगा। नेपोलियन वह व्यक्ति थे, जिन्होंने फ्रांस क्रांति में अहम योगदान दिया था। वह नेता के साथ-साथ मिलिट्री कमांडर भी थे। ट्रेलर में 1973 का फ्रांस दिखाया गया है। इस फिल्म में नेपोलियन का राजनितिक सफर से लेकर एक तानाशाह बनने तक की कहानी दिखाई गई है। एक मामूली सैनिक से फ्रांस का शासक बनने का सफर किसी प्रेरणा से कम नहीं। महज 24 साल की उम्र में नेपोलियन को ब्रिगेडियर जनरल बना दिया गया था। 1804 में सिर्फ 35 साल की उम्र में नेपोलियन ‘एम्परर ऑफ द फ्रेंच’ बने। यह ट्रेलर नेपोलियन और जोसफिन के रिश्ते की सच्चाई को भी रेखांकित करता है।

सोनी पिक्चर्स और एप्पल टीवी प्लस की इस फिल्म में वैनेसा किर्बी नेपोलियन की पत्नी और बाद में महारानी जोसफिन की भूमिका में है। ‘नेपोलियन’ 22 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बाद में यह फिल्म एप्पल टीवी+ पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। इस फिल्म को डेविड स्कार्पा ने लिखा है। रिडले स्कॉट ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में नेपोलियन की प्रेम कहानी भी दिखाई गई है।

Back to top button