मुंबई – रवीना टंडन की बेटी राशा टंडन डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में अजय देवगन भी नजर आएंगे। साथ ही इस फिल्म से अजय के भांजे अमन देवगन भी डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म 9 फरवरी 2024 में रिलीज होगी।रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी अपनी मां की तरह फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आए दिन राशा की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। राशा भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अब खबर आ रही है कि राशा जल्द ही अभिषेक कपूर की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
अब कन्फर्म हो चुका है कि राशा थडानी डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म से डेब्यू करेंगी। इस फिल्म से अजय देवगन के भांजे अमन देवगन भी डेब्यू करेंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित होगी और यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म होगी। यह नौ फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभी तक इस फिल्म के टाइटल का खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म का निर्माण रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कर रहे हैं। रवीना के फैंस भी उनकी बेटी के डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
राशा के बॉलीवुड के डेब्यू से पहले अभिषेक कपूर ने सारा अली खान को फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। सारा आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। अब देखना यह होगा कि राशा जब फिल्मों में आएंगी, तो क्या धमाल मचाएंगी। राशा भी अपने डेब्यू के लिए खूब मेहनत कर रही हैं और फिल्म की अनाउंसमेंट की जा चुकी है। यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। हालांकि फिल्म का नाम अभी अनाउंस नहीं किया गया है, लेकिन रिलीज डेट आ चुकी है। यह 9 फरवरी 2024 को थिएटर्स में दस्तक होगी। इस फिल्म में अजय देवगन भी नजर आएंगे।