x
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेटी मालती को संवारा -फोटो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – हाल ही में निक और प्रियंका की अपनी लाडली मालती के साथ एक खूबसूरत पिक्चर सामने आई है। जिसमें वो अपनी बेटी को उनके पहले एस्कॉट के लिए तैयार करती नजर आ रही हैं। इस खूबसूरत पल की एक पिक्चर कैमरे में कैद हो गई जिसे प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इस पिक्चर में प्रियंका और निक काफी प्यारे लग रहे हैं।

इन फोटोज में प्रियंका और निक मिलकर बेटी मालती को कैप पहनाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि जहां प्रियंका चोपड़ा व्हाइट कलर का सूट पहनें नजर आ रही हैं तो वहीं निक ने भी शर्ट और पैंट पहनी है। वहीं बेटी मालती भी अपने मॉम- डैड के साथ ट्विनिंग करती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस सीरीज में प्रियंका एक स्पाई की भूमिका में हैं और अपने एक्शन से फैंस के होश उड़ा रही हैं। प्रियंका और रिचर्ड मैडेन स्टारर यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियोज पर उपलब्ध है। सीरीज के अभी तक केवल 3 एपिसोड ही रिलीज किए गए हैं। लेकिन इस एक्शन थ्रिलर सीरीज को फैंस का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।

Back to top button