x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

दीपिका कक्कड़ ने अपना और बच्चे का हाल बताते हुए शेयर किया वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – ‘ससुराल सिमर का’ की एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ शादी के 5 साल बाद मां बनी है। शोएब इब्राहिम के घर नन्हे मेहमान का जन्म हुआ है। दोनों ने इंस्टाग्राम ऑफिशियल अकाउंट पर पोस्ट के जरिए ये गुड न्यूज फैंस को दी थी। 21 जून 2023 को उन्होंने बेटो को जन्म दिया लेकिन उनका बच्चा अभी प्रीमैच्योर है। जिस कारण अभी कोई उसे गोद में नहीं उठा सका है।

View this post on Instagram

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

हाल ही में शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया था, जिसमें उनके साथ दीपिका भी थीं। इस दौरान उन्होंने अपने बेबी को लेकर बात की है। बेबी को जन्म देने के बाद पहली बार दीपिका अपने फैंस से रूबरू हुई है। अपना और बच्चे का हाल बताते हुए कहा कि वह अब ठीक है। उनके प्रीमैच्योर बेबी को फिलहाल NICU में रखा गया है और डॉक्टर बच्चे की निगरानी कर रहे है। वह जब बच्चे को देखने जाती है, तो वह उनके लिए एनर्जी डोज होता है। बेबी को इस हाल में देखना जरा भी अच्छा नहीं लगता है।

View this post on Instagram

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

शोएब ने भी बच्चे को लेकर अपना अनुभव शेयर किया। वह 24 घंटे तक NICU में नहीं गए थे। मेरी हिम्मत नहीं हो रही थी कि मैं जाकर उसे देखूं. उसके बाद डॉक्टर ने समझाया। वह दीपिका के साथ ऑपरेशन थिएटर में थे और उन्होंने सारी प्रोसेस को होते हुए देखा था। वह इन खूबसूरत पलों को कभी भूल नहीं पाएंगे।

दीपिका और शोएब की बात करें तो दोनों इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल है। दोनों ने साथ में शो ससुराल सिमर का में काम किया था। यहीं से उनकी बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। 22 फरवरी 2018 को कपल ने निकाह किया था। दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते है। उनकी लवस्टोरी फैंस को इंस्पायर करती है। 20 जून को शोएब के बर्थडे पर दीपिका ने भर-भर के प्यार लुटाया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शोएब संग बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की थी और एक इमोशनल वॉइस नोट शेयर किया था।

Back to top button