x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

List: इन एक्टर्स ने ज्योतिष विद्या का सहारा लेकर बदली अपने नाम की स्पेलिंग


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड के सितारे फिल्मों के अलावा अपने निजी जिंदगी की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में आ जाते है। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं, जो अपने नाम की स्पेलिंग बदलने के चलते काफी चर्चा में रहे। स्टार्स सक्सेस पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते है।

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सेलेब्स है, जिन्होंने सक्सेस पाने की चाह में ज्योतिष विद्या का भी सहारा लिया। केवल इतना ही नहीं इन सितारों ने बुलंदियों को छूने के लिए अपने नाम की स्पेलिंग तक बदल डाली। इस लिस्ट में कई बड़े कलाकार भी शामिल है।

अजय देवगन :

अजय देवगन बॉलीवुड के बड़े सितारों में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी हालिया रिलीज भोला को लोगों ने काफी पसंद किया था। अजय भी एस्ट्रोलॉजी में काफी यकीन रखते हैं। इस वजह से उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव भी किया है। वह अब Devgan की जगह Devgn लिखते है।

जैकलीन फर्नांडिस :

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने अपने नाम की स्पेलिंग बदल ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने नाम की स्पेलिंग में एक ‘e’ एक्स्ट्रा लगा दिया है। अब एक्ट्रेस ने अब अपना नाम Jacqueliene Fernandez कर दिया है।

सुनील शेट्टी :

सुनील शेट्टी की गिनती भी बॉलीवुड के बड़े कलाकारों में होती है। एक्टिंग के अलावा वह अपनी फिटनेस की वजह से भी काफी लोकप्रिय है। सुनील भी अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव कर चुके है। पहले वह सुनील को अंग्रेजी में Sunil लिखा करते थे, लेकिन अब उन्होंने इसमें I जोड़ लिया है। एक्टर अब अपना नाम Suniel लिखते है।

आयुष्मान खुराना :

एक्टर आयुष्मान खुराना ने भी सक्सेस पाने के लिए अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया था। एक्टर ने अपने नाम में एक ‘n’ बढ़ा दिया था।

उर्फी जावेद :

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने नाम की स्पेलिंग बदली है। उन्होंने Urfi से बदलकर अपना नाम Uorfi कर लिया है।

करिश्मा कपूर :

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी ज्योतिष विद्या में काफी विश्वास रखती है। इसलिए ही तो उन्होंने अपना नाम Karishma से बदलकर Karsima कर लिया था।

रानी मुखर्जी :

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी पहले अपने सरनेम में ‘H’ लगाती थीं लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने अपने नाम से ‘H’ हटा दिया।

Back to top button