x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 में इंटीमेट सीन्स करती दिखेगी ये एक्ट्रेस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – तमन्ना भाटिया, काजोल, विजय वर्मा और नीना गुप्ता की फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। कियारा आडवाणी, विक्की कौशल, राधिका आप्टे, भूमि पेडनेकर, नेहा धूपिया, मनीषा कोइराला, रणदीप झा, नील भूपलम, संजय कपूर और अन्य अभिनीत नेटफ्लिक्स की लस्ट स्टोरीज की सफलता के बाद, निर्माता नए कलाकारों, निर्देशकों और नई वासना के साथ वापस आ गए है। लस्ट स्टोरीज 2 के ट्रेलर ने प्रशंसकों को फिल्म के लिए उत्साहित कर दिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल को अब तक आपने सरसों के लहलहाते खेत में भागकर अपने आशिक़ की बाहों में सिमटते देखा होगा। या फिर हसीन बर्फीली वादियों के बीच शिफॉन की सारी पहने अपने हीरो संग रोमांस करते देखा होगा। इस बार एक्ट्रेस लव और लस्ट के चक्रव्यूह में उलझने वाली है। अब क्या वो इस चक्रव्यूह को भेद पाएंगी या नहीं ये तो 29 जून को ही पता चलेगा। लेकिन फ़िलहाल काजोल की इस नई वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के ट्रेलर ने उनके फैंस के बीच हड़कंप मचा दिया है।

सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के नाम से ही स्पष्ट है कि इस फिल्म में लव और लस्ट का भरपूर डोज देखने को मिलने वाला है। आप हमेशा काजोल को इंटेंस रोमांटिक रोल्स में देखते आए है। ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के ट्रेलर में एक्ट्रेस का ये रूप आपने शायद पहली बार देखा होगा। काजोल इसमें एक्टर कुमुद मिश्रा के साथ नजर आ रही है। इस ट्रेलर से साफ नजर आ रहा है कि इस बार काजोल स्क्रीन पर अपने कंफर्ट जोन को त्याग इंटीमेट होती नजर आने वाली है। ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही काजोल के फैंस के बीच इस सीरीज को लेकर काफी बज बना हुआ है।

नेटफ्लिक्स ने बहुप्रतीक्षित सीक्वल लस्ट स्टोरीज 2 का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया। विजय वर्मा एक विवाहित व्यक्ति की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिसका तमन्ना भाटिया के साथ विवाहेतर संबंध है। दोनों के बीच की तेजतर्रार केमिस्ट्री को प्रशंसकों द्वारा पसंद किया जा रहा है, जो उन्हें स्क्रीन पर एक साथ देखने का इंतजार नहीं कर सकते।

Back to top button