x
मनोरंजन

एक्ट्रेस रोशेल राव ने दिया प्यारी सी बेटी को जन्म


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बिग बॉस 9 फेम कीथ सिकेरा और रोशेल राव के घर नन्ही परी आ गई है. जी हां एक्ट्रेस रोशेल ने एक बेटी को जन्म दिया है। कपल ने इस खुशखबरी को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है। रोशेल और कीथ बेसब्री से इस पल का इंतजार कर रहे थे।

बिग बॉस 9 दिखे

कीथ और रोशेल दोनों ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। एक तरफ जहां कीथ ‘देखो मगर प्यार से’, ‘सिक्सटीन’, ‘कैलेंडर गर्ल्स’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, तो वहीं रोशेल राव भी IPL के कई सीजन होस्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा रोशेल ने ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘झलक दिखला जा’ और ‘नच बलिये’ सहित कई रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया।

रोशल ने 1 अक्टूबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया

रोशेल राव और उनके पति कीथ सिकेरा पहली बार बेबी गर्ल लेकर मीडिया के सामने आए. हालांकि उन्होंने बेबी का चेहरा नहीं दिखाया। उन्होंने बेबी को होल्डर में पकड़ रखा था. रोशल ने 1 अक्टूबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया था। इसकी अनाउंसमेंट उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर की थी। पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने लिखा- सबसे बड़े आशीर्वाद के लिए ईश्वर की पूजा करते हुए हमारी बेबी सिकेरा का जन्म 1 अक्टूबर 2023 को हुआ. आपके अटूट प्यार और सपोर्ट के लिए आप सभी का धन्यवाद, हम आप सभी से प्यार करते हैं। कीथ सिकेरा का कहना है कि उनको हमेशा से बेटी ही चाहिए थी. कपल की ख्वाहिश ये थी कि उनकी पहली बेबी गर्ल हो। कीथ और रोशेल इस समय काफी खुश और एक्साइटेड हैं।

पपाराजी को खिलाई मिठाइयां

नए माता-पिता बने रोशेल राव और कीथ सिकेरा को अस्पताल से निकलते हुए पैपराजी ने कैमरा लिया। बुधवार को रोशेल को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गयी, जिसके बाद वह अपनी बेटी और पति कीथ के साथ घर के लिए रवाना हुईं। दोनों के चेहरों की खुशी देखते ही बन रही थी।रोशेल राव और कीथ सिकेरा ने पपाराजी को सिर्फ मिठाइयां ही नहीं खिलाईं, बल्कि वो साथ में केक भी लेकर आए थे। उन्होंने पपाराजी के साथ केक काटा। बाद में रोशेल राव बेटी, बहन और मां के साथ कार में चली गईं। रोशेल और कीथ सिकेरा ने 3 अक्टूबर को फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर गुड न्यूज शेयर की थी।

Back to top button