x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

लियो का फर्स्ट लुक हुआ जारी, विजय का दिखा खौफनाक लुक


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

बेंगलुरु – साउथ के सुपरस्टार दलपति विजय आज यानी 22 जून को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे है। इसी मौके पर अपने जन्मदिन से एक दिन पहले ही विजय ने अपने चहिते फेन्स के लिए बड़ा तोहफा लेकर आये। विजय ने अपने फैंस के लिए अपकमिंग फिल्म लियो का एक दिलचस्प फर्स्ट-लुक पोस्टर पेश किया है। पोस्ट को देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए है।

View this post on Instagram

A post shared by Vijay (@actorvijay)

विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लियो’ का एक शानदार फर्स्ट-लुक पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में अभिनेता को गुस्से में खून से सना हथौड़ा पकड़े हुए देखा जा सकता है, जिससे खून के फव्वारा निकल रहा है। अभिनेता को जंगल में खड़े देखा जा सकता है और उसके ठीक पीछे एक भेड़िया खड़ा है। फिल्म का पहला सिंगल ‘ना रेडी’ भी आज रिलीज होगा और प्रशंसक इसके लिए इंतजार में बेचैन हो रहे है।

दलपति विजय साउथ सिनेमा के जाने-माने सुपरस्टार है। पिछले कुछ वर्षों में विजय की पॉपुलैरिटी में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। साउथ के साथ न सिर्फ नॉर्थ बल्कि विदेशों तक में भी दलपति का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लियो’ की शूटिंग में व्यस्त है, जिसके लिए फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। जन्मदिन से पहले सुपरस्टार के प्रशंसकों ने यह साल उनके लिए यादगार बना दिया है। हाल ही में दलपति विजय का वीडियो न्यूयॉर्क के ‘टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड’ पर प्रदर्शित किया गया।

फिल्म से फर्स्ट लुक पोस्टर साझा करते हुए और थलपति विजय को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए, लोकेश कनगराज ने ट्विटर पर लिखा Leo First Look यहां है! जन्मदिन मुबारक हो actor vijay अन्ना! आपके साथ फिर से हाथ मिलाने के लिए उत्साहित हूं ना! खूब मजा करो! कनगराज की निर्देशित इस फिल्म में शानदार स्टार कास्ट है जिसमें विजय, तृषा, संजय दत्त, प्रिया आनंद, सैंडी, गौतम वासुदेव मेनन, मंसूर अली खान, मैसस्किन, मैथ्यू थॉमस, अर्जुन सरजा शामिल है। इसके अलावा, जाने-माने अभिनेता और निर्माता डेन्जिल स्मिथ, जो क्रिस्टोफर नोलन की टेनेट और दिल्ली क्राइम जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं, फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। मूवी 19 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Back to top button