x
ट्रेंडिंगभारत

International Yoga Day 2023: भारतीय सेना के जवानों ने लद्दा ख में पैंगोंग झील पर उत्साह के साथ मनाया योग डे


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली –21 जून को अंर्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारतीय सेना के जवानों ने बुधवार को लद्दाख की पैंगोंग त्सो झील में योग किया। वहीं, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने भी राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली छावनी में योग किया।

इस वर्ष योग दिवस 2023 की थीम ‘योग फॉर वसुधैव कुटुंबकम’ रखी गई है, जिसका अर्थ है कि धरती ही परिवार है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश की राजधानी दिल्ली में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे तो वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोच्चि में इंडियन नेवी के विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर योग करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार के साथ केरल के कोच्चि में आईएनएस विक्रांत पर योग किया। इस बीच, पीएम मोदी 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र नेतृत्व और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सदस्यों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि हमारी आर्थिक संभावनाओं के पुनरुत्थान को देखना सभी भारतीयों के लिए न सिर्फ गर्व की बात है, बल्कि भारत का अब सांस्कृतिक रूप से दुनिया भर में प्रभाव भी है। दुनिया न सिर्फ निवेश के अवसरों के लिए बल्कि एक विशाल वैश्विक व्यवस्था के दृष्टिकोण से भी भारत की ओर देखती है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वीडियो संदेश के माध्यम से कहा, ‘शाम करीब साढ़े पांच बजे मैं योग कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा जो संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित किया जा रहा है। भारत के आह्वान पर 180 से अधिक देशों का एक साथ आना ऐतिहासिक है। 2014 में जब योग दिवस का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में आया, तो रिकॉर्ड संख्या में देशों ने इसका समर्थन किया था।’

Back to top button