x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Gadar 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – फिल्म गदर 2 इस वक्त काफी चर्चा में है। गदर ने जिस तरीके से 22 साल पहले गदर मचाया था, अब उसका दूसरा पार्ट भी धमाल करने के लिए पूरी तरीके से तैयार है। गदर में सकीना और तारा सिंह की लव स्टोरी ने ऑडियंस के दिल को गहराई से छुआ था। हाल ही में इस फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों मे रिलीज किया गया है। इसी बीच गदर 2 का टीजर रिलीज किया गया है।

‘गदर 2’ का टीजर एक मिनट नौ सेकेंड का है, जिसे आप एक टक देखते रह जाएंगे। टीजर काफी इमोशनल करने वाला है। शुरुआत में एक महिला की आवाज है, जो कहती है कि दामाद है वो पाकिस्ता का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ वरना इस बार दहेज में लाहौर ले जाएगा। इसके बाद सनी देओल के कई एक्शन सीन देखने मिलते हैं और आखिर में इमोशन करने वाला गाना घर आ जा परदेसी… बजता है।

गदर 2 की रिलीज से पहले सिनेमाघरों में गदर: एक प्रेम कथा को रिलीज किया गया है, जो कि बॉलीवुड की पीरियड एक्शन फिल्म है। इसमें सिख परिवार के तारा सिंह और मुसलमान सकीना की अद्भुत प्रेम कहानी दिखाई गई थी। उसी कहानी को 22 साल बाद एक बार फिर थिएटर्स में रिलीज किया गया है।

Back to top button