x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

कांटा लगा गर्ल ने फिर शेयर की बिकिनी में फोटोज


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – कांटा लगा गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो अक्सर शेयर करती रहती हैं। उनके इस अंदाज के फैंस दीवाने हैं। शेफाली जरीवाला ने बुधवार को सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शेफाली जरीवाला का हॉट और बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।

वह स्वमिंग पूल में एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। शेफाली ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘It’s Wednesday. Take a break….।’ इन तस्वीरों को शेफाली के फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी देते दिख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शेफाली जरीवाला साल 2002 में ‘कांटा लगा’ गाने से लाइमलाइट में आयीं थी। इस गाने ने न सिर्फ शेफाली को रातों-रात हिट बनाया बल्कि उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ का टैग भी मिल गया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करने का फैसला किया। शेफाली जरीवाला ने पराग त्यागी से साल 2014 में शादी की है। वह अक्सर अपने पति के साथ भी इंटरनेट मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

इससे पहले शेफाली जरीवाला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति के साथ बोल्ड वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में शेफाली बिकिनी पहन पति संग पूल में सीजलिंग डांस करती दिख रही थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शेफाली व्हाइट कलर की बिकिन पहनकर पूल में पति के साथ डांस कर रही हैं। शेफाली ने खुद ही इस वीडियो को शूट भी किया है। वहीं पति पराग इस दौरान शर्टलेस नजर आए। बताते चलें कि शेफाली जरीवाला अक्सर पति पराग त्यागी संग अपने हॉट वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Back to top button