x
ट्रेंडिंगभारत

बक्सर में हैवानियत की सारी हद हुयी पार, 4 लड़कों ने मिलकर किया गेंगरेप


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

पटना – आये दिन महिलाओ के साथ दुर्व्यवहार और रैप के मामले सामने आते है। ऐसी ही इंसानियत को शर्मसार कर देनी वाली घटना बिहार के बक्सर में सामने आई है। बक्सर में एक नाबालिग लड़की से चार लड़कों ने मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है।

सूत्रों से जानकारी के मुताबिक रविवार (11 जून) को शौच करने गई नाबालिग लड़की को चार लड़कों ने कट्टा के बल पर जबरन उठाया और बाइक से लेकर सुनसान जगह चले गए। इसके बाद एक दालान में बारी-बारी से लगभग चार से पांच घंटे तक रेप किया। लड़की के विरोध करने पर जबरन बंदूक का भय दिखाकर उसे चुप कराते रहे। चार से पांच घंटे के बाद लड़की को दूसरे गांव के वीरान खेत में छोड़ गए।

इस पुरे वारदात के बाद चारो लड़के लड़की को बधार में छोड़ गए। लड़की की मां ने राजपुर थाने में चार लड़कों के खिलाफ आवेदन दिया है। सदर अस्पताल में लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है। फिलहाल स्थानिक पुलिस ने चारो लड़को के खिलाफ FIR दर्ज की है। इस घटना के बाद किसी स्थानीय ने वीडियो बनाया है जिसमें लड़की बता रही है कि चार युवकों ने कट्टा का भय दिखाकर उसे जबरन एक दालान में ले गए और सबने उसके साथ गलत काम किया। चारो लड़को में से तीन लड़कों का नाम शशि कुमार, मोहित चौबे और सुशांत चौबे की पुष्टि हो चुकी है। एक लड़के का नाम अभी अज्ञात है।

Back to top button