Neha Kakkar की बर्थडे पार्टी में नहीं दिखे पति रोहनप्रीत सिंह,फैंस बोले रिश्ता खतरे में
![Neha Kakkar की बर्थडे पार्टी में नहीं दिखे पति रोहनप्रीत सिंह,फैंस बोले रिश्ता खतरे में](/wp-content/uploads/2023/06/Neha-1.jpg)
मुंबई – नेहा के साथ रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) नहीं दिखे तो फैंस ने कई तरह के सवाल उठाए। कुछ फैंस ने तो यहां तक पूछ लिया कि क्या सब कुछ ठीक चल रहा है? नेहा और रोहन की शादी टूटने की आशंकाओं वाली बातें भी वायरल हुईं। ऐसे में सिंगर की लव स्टोरी एक बार फिर चर्चा में है।
अब सिंगर की फोटो देख सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े हो गए है। दरअसल, नेहा की इस बर्थडे पार्टी में उनके पति रोहनप्रीत सिंह नजर नहीं आए। अब फोटोज देखने के बाद फैंस ये सवाल पूछ रहे हैं, रोहन इस पार्टी का हिस्सा क्यों नहीं है। इतना ही नहीं कई लोगों ने कयास लगाए है कि उनके रिश्ते में दरार आ गई है।
नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल के कई सीजन में जज रह चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में 35वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। स्टार सिंगर की बर्थडेपार्टी में उनके पति रोहनप्रीत ही नहीं दिखे। ऐसे में रोहनप्रीत की गैरमौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा। नेहा कक्कड की शादी पर संकट की भी आशंका व्यक्त की जाने लगी।
इन तस्वीरों में नेहा के साथ उनकी फैमिली, दोस्त, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी पत्नी के साथ नजर आए, लेकिन रोहनप्रीत तस्वीरों से गायब दिखे। ना ही रोहन ने अपनी लेडीलव के लिए कोई बर्थडे पोस्ट लिखा। ये देखने के बाद फैंस के दिमाग में सवाल आ रहा कि आखिर रोहन कहां है। क्या उनके रिश्ते में दरार तो नहीं आ गया।