सऊदी अरब को बेच दो परमाणु बम,पाकिस्तान ने सारी दुनिया की तकनीक चोरी कर बनाया न्यूक्लियर बम
नई दिल्ली – पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के करीबी जैद हामिद ने देश की महाकंगाली को दूर करने के लिए खतरनाक प्लान दिया है। लाल टोपी पहनकर प्रोपेगैंडा फैलाने वाले जैद हामिद ने अब देश के आर्थिक संकट को दूर करने के लिए सऊदी अरब और तुर्की को परमाणु बम बेचने का सुझाव दिया है। जैद हामिद ने कहा कि सऊदी अरब को अगर हम 5 परमाणु बम देते हैं तो वह हमें एक घंटे में 25 अरब डॉलर दे देगा। तुर्की भी 5 परमाणु बम के बदले 20 अरब डॉलर दे देगा।
अलावा जैद हामिद ने डंके की चोट पर कहा कि पाकिस्तान ने अगर अपने परमाणु बम बेचने का मन बना लिया तो दुनिया को कोई भी ताकत रोक नहीं सकती। उन्होंने कहा कि हमारे पास गौरी, गजनवी जैसे न्यूक्लियर वॉरहेड मौजूद है. हम इसे ऑफिशियली एक्सपोर्ट कर सकते हैं. पूरी दुनिया एक्सपोर्ट करता है तो हमें किसने रोका है।
जैद हामिद ने कहा कि पाकिस्तान परमाणु बम निर्यात को अपनी आधिकारिक नीति बनाना चाहिए। हमें कर्ज चुकाने की जरूरत नहीं है। इसकी बजाय हमें गौरी और गजनवी मिसाइलें तथा परमाणु बम का दुनिया को निर्यात करना चाहिए। भारत परमाणु मिसाइल का निर्यात कर रहा है। अगर हमें कर्ज चुकाने के लिए बाध्य किया जाता है तो हमारे पास मुसलमान और दोस्त मुल्कों को परमाणु बम का निर्यात करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। पाकिस्तान अगर ऐसा करता है तो किसी की हिम्मत नहीं है कि वह हमारे देश पर हमला करे।