x
विश्व

200 भारतीय मछुआरों और तीन कैदियों को रिहा करेगा पाकिस्तान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – भारत दौरे के बाद उनके तेवर काफी ढीले पड़े हैं। पहले भारत की सराहना और अब उन्होंने घोषणा की है कि पाकिस्तान शुक्रवार को मानवीय आधार पर 200 भारतीय मछुआरों और तीन असैन्य कैदियों को रिहा करेगा।

12 मई को कराची की मलीर जेल से 200 मछुआरों को रिहा किया जाना था, लेकिन दो की मौत होने के चलते 198 मछुआरों को रिहा किया गया। जेल अधीक्षक नजीर टुनियो ने कहा था, ”कैदी भारतीय मछुआरों के पहले जत्थे को रिहा किया गया है। दो और जत्थों को जून और जुलाई में रिहा किया जाएगा। 200 और 100 कैदी बाद में रिहा किए जाएंगे।” बता दें, पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से प्रतिद्वंद्वी मछुआरों को समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार करते हैं।

भुट्टो जरदारी ने एक ट्वीट में कहा कि आज, पाकिस्तान 200 भारतीय मछुआरों और तीन नागरिक कैदियों को रिहा कर रहा है। इससे पहले, 198 भारतीय मछुआरों को 12 मई 2023 को रिहा किया गया था। यह मानवीय मामलों का राजनीतिकरण नहीं करने की पाकिस्तान की नीति के अनुरूप है। करुणा को राजनीति पर वरीयता मिलनी चाहिए।

बता दें कि पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से मछुआरों को समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार करते हैं। हालांकि, उन्हें फिर रिहा कर दिया जाता है।

Back to top button