x
मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा की असली उम्र जान कर दंग रह जाएंगे


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – मलाइका अरोड़ा अपने ग्लैमरस लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। लगातार सुर्खियों में रहने वाली मलाइका अरोड़ा इस बात को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं कि वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अर्जुन कपूर मलाइका से 12 साल छोटे हैं। इस मामले को लेकर मलाइका हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। लेकिन इस बार मलाइका अरोड़ा अपनी उम्र को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। मलाइका अरोड़ा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा की उम्र का खुलासा हुआ था। इंटरव्यू के दौरान साजिद खान ने मलाइका से पूछा कि अरबाज कैसा महसूस करते हैं, क्योंकि वह मलाइका से दो साल छोटे हैं। इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें अच्छा लग रहा है. इससे साबित होता है कि अरबाज खान मलाइका अरोड़ा से छोटे भी थे।

विकिपीडिया पर अरबाज खान की उम्र 55 साल बताई गई है। अगर मलाइका अरोड़ा अरबाज खान से दो साल बड़ी हैं तो उनकी उम्र 57 साल हो जाती है। लेकिन विकिपीडिया मलाइका अरोड़ा की उम्र 49 साल बता रहा है। इसको लेकर मलाइका अरोड़ा का वीडियो वायरल हो रहा है।

Back to top button