x
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या की हिंदी सुन फैंस हुए फ़िदा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. नव्या ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा है फिर भी वह फैंस की फेवरेट बनी हुई हैं। नव्या एक बिजनेसवुमैन हैं और महिलाओं के लिए काम करती हैं। इसके साथ ही नव्या के पॉडकास्ट भी आते हैं. नव्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह हिंदी में बात कर रही हैं और लोगों की भलाई के बारे में कह रही हैं।

नव्या नवेली नंदा, श्वेता बच्चन और बिजनेसमैन निखिल नंदा की बेटी हैं। उनकी उम्र महज 25 साल है, लेकिन वो सोशल वर्क से जुड़ी हुई हैं। नव्या उस हेल्थ-टेक कंपनी की फाउंडर भी हैं, जो वुमेन-सेंट्रिक है। इस वीडियो में नव्या नवेली नंदा ये बता रही हैं कि आजकल के जेनरेशन के बच्चों को लेकर ये सोचा जाता है कि उन्हें कुछ नहीं आता, लेकिन ऐसा नहीं है, आजकल के बच्चों के पास बहुत ज्ञान है। वो कहती हैं, ‘एक चीज में बार-बार सुनती हूं कि आप बहुत यंग हो। आप लोगों के पास एक्सपीरियंस नहीं है। तो वो हमेशा एक सवाल आता है कि ‘अरे आप सिर्फ 25 साल की हो, आपको क्या एक्सपीरियंस है।

नव्या आगे कहती हैं- मैं हमेशा सोचती हूं कि अरे मैं अगर 80 साल तक रुक जाऊं कुछ करने के लिए तो दुनिया का क्या होगा? हमारी देश में जो कम से कम 80 प्रतिशत लोग हैं वो हमारी उम्र 20-30 साल के हैं। अगर हम सब अभी 50 साल तक इंतजार कर लेंगे कुछ करने के लिए तो ये पीढ़ी का क्या होगा? इस जनरेशन का क्या होगा? बदलाव कौन लाएगा? आज कल मुझे लगता है कि ये जो नई पीढ़ी आई है बच्चों की। उनको इतना ज्ञान है इतनी कम उम्र में. तो हमे अंडरएस्टिमेट भी नहीं करना चाहिए क्योंकि हम बहुत कैपेबल है आज।

Back to top button