x
मनोरंजन

Salman Khan ने छोटे बच्चे को लगाया गले,वायरल हुआ वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – सलमान खान बच्चों के साथ बच्चे बन जाते हैं। भाईजान को करीब से जानने वाले कहते हैं कि उनके अंदर एक बच्चा है, जो बच्चों से मिलकर बाहर निकल आता है। इसका एक नमूना फैंस को हाल ही में मिला जब सलमान खान एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान सलमान खान का एक लिटिल फैन उनकी तरफ भागकर आया, जिसे उन्होंने गले लगा लिया। सलमान खान का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और हर कोई भाईजान की तारीफ कर रहा है।

जिसमें हाई सिक्योरिटी के बीच चल रहे सलमान की सिक्योरिटी की नजर से एक चीज छूट जाती है, लेकिन दंबग खान की नजरें इसपर टिक जाती हैं। दरअसल इस वीडियो में सलमान खान हाई सिक्योरिटी के बीच चलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सलमान खान देखते हैं कि एक बच्चा दौड़कर उनके पास आ रहा है। सलमान उस बच्चे को देखते ही रुक जाते हैं और थोड़ा पीछे की ओर आते हैं। इस दौरान बच्चे को मिलने की परमिशन मिल जाती है और वो बच्चा आकर सलमान से लिपट जाता है. सलमान भी बच्चे को हग करते हैं और उसके गालों को थपथपाते हैं।

एक फैन ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, ‘एक ने लिखा- सबसे हैंडसम और इंडियन सिनेमा के अब तक के सबसे गुड लुकिंग एक्टर.’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘भाई के क्या मोशन हैं स्लो मोशन वीडियो में.’ एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘जलवा है यार भाई का। भाई इनके जैसे कोई नहीं। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जल्द ही यशराज बैनर की टाइगर 3 में दिखाई देंगे। इस फिल्म पर आदित्य चोपड़ा ने पानी की तरह पैसा बहाया है। बताया जा रहा है कि यशराज बैनर ने सलमान खान-शाहरुख खान का एक्शन सीक्वेंस बहुत बड़े स्तर पर शूट किया है।

Back to top button