Close
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

Russia Ukraine War Live : बाइडन ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध, यूक्रेन से करीब एक लाख लोग विस्थापित

नई दिल्ली : राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इस युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार व्हाइट हाउस से राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में बाइडन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आक्रामकता रूस को महंगी पड़ेगी। साथ ही कहा कि यूक्रेन पर रूस का सैन्य हमला अमेरिका की भविष्यवाणी के मुताबिक हो रहा है।

अमेरिका ने इस महीने की शुरुआत में मास्को से अमेरिका के दूसरे नंबर के राजनयिक को निष्कासित किए जाने के जवाब में वाशिंगटन से रूस के दूसरी रैंक के राजनयिक को निष्कासित कर दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ ने यह जानकारी दी। इस निष्कासन का रूस-यूक्रेन संकट से संबंध नहीं है और यह दूतावास कर्मियों को लेकर अमेरिका और रूस के बीच लंबे समय से जारी विवाद का हिस्सा है।

बहरहाल, यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब यूक्रेन को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। अधिकारी ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने बुधवार को रूसी दूतावास को सूचित कर दिया कि वह काउंसलर सर्गेई ट्रेपेलकोव को निष्कासित कर रहा है, जो वर्तमान में राजदूत अनातोली एंटोनोव के अधीन दूतावास में नंबर दो पर हैं। रूस ने फरवरी के मध्य में मॉस्को स्थित अमेरिकी मिशन के उप प्रमुख बार्ट गोर्मन को निष्कासित कर दिया था।

बता दें, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार रात यूक्रेन से फंसे भारतीयों को निकालने के मुद्दे पर रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया के अपने समकक्षों से बात की। जैसा कि यूक्रेन ने रूसी सैन्य हमले के बाद अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। ऐसे में भारत रोमानिया, हंगरी, स्लोवाक गणराज्य और पोलैंड के साथ अपनी भूमि सीमा क्रॉसिंग के माध्यम से यूक्रेन से लगभग 16,000 भारतीयों को निकालने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। जयशंकर ने कहा कि हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिज्जार्टो ने भारतीयों को निकालने में मदद करने के लिए पूर्ण सहयोग का वादा किया है।

Back to top button