x
मनोरंजन

कांस फेस्टिवल में मौनी रॉय ने काला चश्मा पहनकर दिखाया जलवा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – इस बार भी दुनियाभर की कई फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। साथ ही कई फिल्मी सितारों की महफ़िल भी सजेगी। बता दे की इस साल के कांन्स में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इन्ही अभिनेत्रियों की लिस्ट में एक नाम बी-टाउन की डीवा कही जाने वाली मौनी रॉय का नाम भी शामिल हैं। जहां एक्ट्रेस ने कांस के रेड कारपेट पर अपने डेब्यू लुक से सबको हैरान कर दिया।

76वें कांस फिल्म फेस्टिवल के 8वें दिन 23 मई को कांस के रेड कारपेट पर डेब्यू किया। इस मौके पर मौनी ने व्हाइट एंड आइवरी कलर का ऑफ शॉल्डर गाउन पहना था। इसके साथ मौनी ने Boucheron का स्टेटमेंट नेक पीस पहना, जो कि उनके खूबसूरत गाउन के साथ मैच कर रहा था। इसके अलावा अदाकारा ने Giuseppe Zanotti के स्टिलेटोस और खूबसूरत हेयरस्टाइल कैरी किया।

मौनी ने अपने कांस लुक को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया हैं। जहां एक्ट्रेस ने इसे पोस्ट करने हुए कैप्शन में लिखा है की- “डेब्यूटेंट. कान्स रेड कार्पेट पर आज रात. मेरे पास धन्यवाद करने के लिए सबसे प्यारे लोग हैं.” इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी टीम को भी शुक्रिया अदा किया है। इससे पहले मौनी का येलो लुक सामने आया था।

Back to top button