x
मनोरंजन

Happy Birthday Arijit Singh : अरिजीत सिंह और सलमान खान के बीच किस वजह से है दूरिया जाने पूरा मामला


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अरिजीत सिंह ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं जिनके बोल लोगों को जुबानी रटे हुए हैं। कुछ गानों के जरिए तो अरिजीत सिंह ने कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए। वैसे रिएलिटी शो से करियर की शुरुआत करने वाले अरिजीत सिंह के करियर से कई तरह की कंट्रोवर्सी भी जुड़ी हुई हैं। उनसे जुड़े मशहूर किस्सों में अरिजीत सिंह-सलमान खान की लड़ाई (Arijit Singh-Salman Khan Fight) ने खूब चर्चे बटोरे हैं।

साल 2014 में एक अवॉर्ड शो में अरिजीत सिंह को फिल्म आशिकी 2 के सुपर-डुपर हिट गाने तुम ही हो के लिए सम्मानित किया जाना था। इस अवॉर्ड शो को सलमान खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे थे। जैसे ही अरिजीत सिंह अपना अवॉर्ड लेने पहुंचते हैं तभी सलमान खान उनसे कहते हैं कि उनके गाने पर उन्हें नींद आने लगी है। इसके बाद अरिजीत सिंह भी उनके साथ बेरुखी से पेश आते हैं। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

सलमान खान ने अपनी फिल्म सुल्तान से अरिजीत सिंह का गाना हटवा दिया था। इस वाकये के बाद अरिजीत ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करके सलमान खान से माफी मांगने की कोशिश की थी। अरिजीत सिंह ने इस पोस्ट में लिखा था कि उन्होंने सलमान खान से बात करने की हर कोशिश कर ली लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। अरिजीत सिंह ने इस माफीनामे .में यह भी लिखा था कि उन्होंने अवॉर्ड शो में उनकी बेइज्जती नहीं की थी।

Back to top button