x
मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा किया रोमांटिक डांस -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – चड्ढा ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में अभिनेत्री से सगाई की है। सगाई समारोह में दोनों के परिवारों के सदस्य और करीबी दोस्त और अन्य शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के सगाई समारोह में सुप्रीम कोर्ट के वकील और कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और डेरेक ओब्रायन पत्नी के साथ पहुंचे। इनके अलावा समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सीएम केजरीवाल व उनकी पत्नी सुनीता, शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे और अन्य शामिल हुए थे।

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में परिणीति चोपड़ा को उनकी फिल्म के गाने माही की धुन पर गुनगुनाते हुए देखा जा सकता है. वहीं इस पर उनके मंगेत्तर राघव चड्ढा भी साथ देते हुए और उनके माथे पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने वह बहुत डिसेंट लग रहे हैं और दोनों बहुत क्यूट हैं। वहीं फैंस ने हार्ट इमोजी शेयर की है।

राघव और परिणीति के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले महीने तब शुरू हुईं, जब दोनों को लंदन और फिर मुंबई में एक साथ देखा गया था। दोनों को अक्सर मुंबई और नई दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया है। एयरपोर्ट से पिक-अप करने से लेकर रेस्तरां में साथ जाने तक, परिणीति और राघव को कई बार साथ देखा गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, परिणीति इम्तियाज अली निर्देशित ‘चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकिला से प्रेरित है। परिणीति चोपड़ा हाल ही में फिल्म ऊंचाई और कोड नेम तिरंगा में नजर आई थीं।

Back to top button