x
मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा के हाथों में दिखी इंगेजमेंट रिंग,एक्ट्रेस चुपके से करली सगाई


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – परिणीति चोपड़ा नाम आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से जोड़ा जा रहा है. रुमर्स हैं कि परिणीति चोपड़ा बहुत जल्द राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि कपल ने इस बारे में कुछ क्लियर नहीं किया है. इन सबके बीच दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जा रहा है।

फैन पेज और राजनीतिक गलियारों में ऐसी खबर है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की 13 मई को दिल्ली में सगाई हो रही है। हालांकि, इस खास मौके से पहले, उन्हें सगाई की अंगूठी पहने देखा गया। बीती रात दोनों जब साथ में स्पॉट हुए तो परिणीति की रिंग फिंगर खाली नहीं थी बल्कि उसमें एक प्यारी सी अंगूठी चमक रही थी। राघव के साथ डेट नाइट एंजॉय करने निकली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की रिंग फिंगर पर इस दौरान एक बड़ी सी डायमंड की अंगूठी जरूर नजर आई। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति और राघव की इंगेजमेंट हो चुकी है। हालांकि इस बारे में कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है।

इनकी शादी इसी साल अक्टूबर के अंत तक हो सकती है। खबरों के मुताबिक, “परिणीति और राघव का रोका हो गया है। यह एक पारिवारिक कार्यक्रम था और वे दोनों बहुत खुश हैं। परिणीति और राघव जल्दबाजी में नहीं हैं और वे दोनों के पास शादी के से पहले काम करने की जिम्मेदारियां हैं।”

Back to top button