x
मनोरंजन

Met Gala 2023: आलिया भट्ट ने मेट गाला में ढाया कहर,वाइटड्रेस दिखा खूबसूरत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – आलिया भट्ट से लेकर कई बॉलीवुड की हस्तियों ने मेट गाला 2023 के रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाया है। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ रेड कार्पेट पर नजर आईं जबकि आलिया भट्ट ने अपनी खूबसूरती और जबरदस्त अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया।

मेट गाला इवेंट के लिए व्हाइट कलर के पर्ल्स वाले स्लीवलेस गाउन को चुना। इसके साथ उन्होंने कम से कम जूलरी पहनी। हाथों में ग्लव्स-सा पहना, जिससे लुक को कंप्लीट किया। आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने इवेंट से एक्ट्रेस की कुछ फोटोज शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, ‘एंजेल (परी)।’ इसके साथ व्हाइट दिल वाला इमोजी भी बनाया। फैंस ने भी इस पोस्ट पर खूब कॉमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘प्राउड मोमेंट।’

मेट गाला की बात करें तो यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय फैशन कार्यक्रम है, जोकि इस बार 1 मई को हो रहा है। इस कार्यक्रम में दुनियाभर की हस्तियां शामिल होती हैं। मेट गाला को न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाता है। मेट गाला कि शुरुआत मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में स्थित कास्ट्यूम इंस्टिट्यूट को मदद के लिए शुरू किया गया था। इसकी शुरुआत एना विंटोर ने फंड इकट्ठा करने के लिए की थी। इसमे अलग-अलग क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां शामिल होती हैं।

Back to top button