x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

आराम से आइसक्रीम खा रहे थे अर्जुन कपूर, लेकिन मलाइका ने रोक लिया और फिर….


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – हॉट कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर मालदीव में छुट्टियां मनाकर अब लौट आए हैं. लौटने के बाद ये दोनों सितारे अपने वकेशन की कुछ ना कुछ तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. इसी बीच अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसमें अर्जुन कपूर आराम से आइसक्रीम खा रहे हैं. लेकिन मलाइका उन्हें ऐसा करते हुए रोकना चाहती हैं. तभी वो कुछ ऐसा कर देती हैं जिसे देखकर अर्जुन कपूर हैरान रह जाते हैं.

अर्जुन कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें आप देखेंगे कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आराम से आइसक्रीम खा रहे हैं. तभी मलाइका उन्हें ऐसा करने से रोकने के लिए आइसक्रीम उनकी नाक पर थोड़ी सी लगा देती हैं. जिसके बाद अर्जुन कपूर थोड़े से हैरान जरूर हो जाते हैं लेकिन हंसने लगते हैं. मलाइका और अर्जुन कुछ दिनों के लिए मालदीव छुट्टियों पर गए थे. वहां से इन दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की जिसमें दोनों एन्जॉय करते दिखे.

अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया था. इस वीडियो में अर्जुन कपूर और मलाइका पूल के अंदर साइकिल चलाते हुए नजर आए थे. इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने एक कैप्शन भी लिखा था. अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा था- ‘जब आपकी गर्लफ्रेंड ज्यादा सख्त टास्क मास्टर हो…मैं छुट्टी के दिन भी कसरत कर रहा हूं.’

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. ये दोनों अक्सर कभी रेस्टोरेंट के बाहर तो कभी किसी पार्टी में एक दूसरे के साथ पोज देते हुए नजर आ जाते हैं. इन दोनों ने अपने रिश्ते का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था.

Back to top button