x
भारत

राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई फाइटर जेट में भरी उड़ान,दूसरी महिला राष्ट्पति


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई फाइटर जेट से उड़ान भरी। असम के तेजपुर एयरबेस से राष्ट्रपति ने यह उड़ान भरी। इससे पहले 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल भी अग्रिम मोर्चे के लड़ाकू विमान में उड़ान भर चुकी हैं।

सुखोई विमान को 106 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने उड़ाया था। राष्ट्रपति मुर्मु लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति भवन ने बताया कि राष्ट्रपति को विमान और भारतीय वायु सेना (IAF) की परिचालन क्षमताओं के बारे में भी जानकारी दी गई है। उन्होंने भारतीय वायुसेना की परिचालन तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय असम दौरे पर गुरुवार दोपहर गुवाहाटी पहुंची थीं। हवाई अड्डे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति की अगवानी के लिए राज्यापल गुलाब चंद कटारिया भी हवाई अड्डे पर मौजूद रहे। इससे पहले सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटील इसमें उड़ान भर चुके हैं।

Back to top button