x
विश्व

जापान मिलिट्री का हेलीकॉप्टर 10 लोगों के साथ हुआ गायब


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – जापान आर्मी का एक मिलिट्री हेलिकॉप्टर गुरुवार को लापता हो गया। इस पर 10 लोग सवार थे। हेलिकॉप्टर की खोज के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। जापान के पीएम फुमियो किशिदा इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि हेलिकॉप्टर का ढूंढ लिया जाएगा और सभी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया जाएगा। उधर, रक्षा मंत्रालय इस लापता हेलिकॉप्टर की जांच में जुटा हुआ है।

आमतौर पर इसे ब्लैक हॉक चॉपर कहा जाता है। इसे अमेरिका से खरीदा गया था। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि इसमें कुल कितने लोग सवार थे। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसमें 10 लोग थे। 8 सैनिकों के अलावा 2 पायलट बताए गए हैं। इस हेलिकॉप्टर पर एक आर्मी कमांडर भी मौजूद थे।

जापान के प्रधानमंत्री फुमिया किशिदा ने कहा- हमारी नेवी और कोस्ट गार्ड लापता हेलिकॉफ्टर की मिशन मोड में तलाश कर रहे हैं। पहली कोशिश है कि किसी तरह इस पर सवार सभी सैनिकों को हर कीमत पर बचाया जाए। बाकी मामलों पर चर्चा बाद में भी की जा सकती थी।

लापता हेलिकॉप्टर की तलाश में चार विमानों को लगाया गया है। लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। कोस्ट गार्ड्स को तेल और मलबे के निशान मिले हैं, जो लापता हेलिकॉप्टर के हो सकते हैं, लेकिन अधिकारियों ने पुष्टि करने से इंकार कर दिया।जापानी सेना ने कहा कि हेलीकॉप्टर जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू पर कुमामोटो प्रान्त में एक बेस का है। वह निगरानी मिशन पर मियाको द्वीप का दौरा कर रहा था। हेलीकॉप्टर मियाको द्वीप पर बेस से उड़ान भरने के एक घंटे बाद रडार से गायब हुआ है।

Back to top button